फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The driver coming down from the canter was crushed by the vehicle and died

Ghaziabad News: केंटर से उतर रहे चालक को वाहन ने रौंदा, मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
The driver coming down from the canter was crushed by the vehicle and died
डासना में टक्कर से क्षतिग्रस्त हुआ कैंटर ट्रक। संवाद
डासना। वेव सिटी क्षेत्र एनएच नौ स्थित सुंदरदीप कॉलेज के पास हापुड़ की ओर से गाजियाबाद जाते हुए टाटा केंटर चालक को केंटर से उतरते वक्त पीछे से आए वाहन चालक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे केंटर चालक की दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर मारकर अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और केंटर चालक के शव को मोर्चरी भेजा।
विज्ञापन


सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि पुलिस को मंगलवार तड़के तीन बजे एनएच नौ स्थित सुंदरदीप कॉलेज के पास दुर्घटना में केंटर चालक की मौत होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और चालक के शव को मोर्चरी भेजा। केंटर चालक की पहचान शंकर चौहान (39) पुत्र बजरंगी चौहान नवादा बिहार के रूप में हुई। चालक अपने टाटा केंटर में सामान लेकर हापुड़ से दिल्ली की तरफ जा रहे थे। मंगलवार सुबह करीब तीन बजे वह अपने केंटर को एनएच नौ स्थित सुंदरदीप कॉलेज के पास सड़क किनारे लगाकर जैसे ही खिड़की खोलकर उतरे तो पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी जिससे केंटर चालक की मौत हो गई। सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन चालक की पहचान करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed