फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The district ranked fifth among the most polluted cities, AQI was 363.

Ghaziabad News: सबसे प्रदूषित शहरों में पांचवें पायदान पर जिला, एक्यूआई रहा 363

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
The district ranked fifth among the most polluted cities, AQI was 363.
साहिबाबाद। शहर के लोगों को प्रदूषण से राहत नहीं मिल रहा। शनिवार को गाजियाबाद का एक्यूआई 363 रहा। इसके साथ यह देश का पांचवां सबसे प्रदूषित शहर रहा। वहीं, वसुंधरा एवं लोनी का एक्यूआई शनिवार को 400 पार होकर गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। इंदिरापुरम एवं संजयनगर की हवा भी बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई।
विज्ञापन

शहर की हवा की सेहत लगातार बिगड़ रही है। 24 घंटे के अंतराल में शहर के चारों स्टेशनों के एक्यूआई में बढ़ोत्तरी होकर हवा और जहरीली हो गई। शुक्रवार को शहर का एक्यूआई 341 दर्ज किया गया था। शनिवार को एक्यूआई में 22 अंकों की बढ़ोत्तरी हुई। ऐसे ही वसुंधरा के एक्यूआई में 36 अंक की बढ़ोत्तरी हुई और शनिवार को यहां का एक्यूआई 408 गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से संजयनगर का एक्यूआई खराब श्रेणी में चल रहा था लेकिन शनिवार को यहां का एक्यूआई भी 300 के पार पहुंच गया और बेहद खराब श्रेणी में दर्ज हुआ। लगातार हवा की बिगड़ती सेहत का असर लोगों पर पड़ रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि वर्तमान में बीमार, बुजुर्ग एवं गर्भवती महिलाओं को बाहर निकलने से परहेज करना चाहिए। हवा में लगातार धूल एवं धुएं के कण की बढ़ोत्तरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी वजह से लोगों को सांस लेने में दिक्कत एवं सीने में जलन व बेचैनी जैसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। प्रदूषण नियंत्रण क्षेत्रीय अधिकारी विकास मिश्रा का कहना है कि लोगों पर विभागीय कार्रवाई की जा रही है। पानी का छिड़काव भी हो रहा है लोगों को खुद भी जागरूक होना होगा।


चारों स्टेशन का एक्यूआई
वसुंधरा 408
इंदिरापुरम 310

संजयनगर 303
लोनी 432


खुले में निर्माण सामग्री बेचने पर लगाया जुर्माना
बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने को ग्रैप के तीसरे चरण की पाबंदियां लागू है। बावजूद इसके लापरवाही देखी जा रही है। शनिवार को नगर पालिका लोनी ने खुले में रोड़ी, बदरपुर व रेत बेचने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई करते हुए रोडी डस्ट जब्त कर 92,000 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed