फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The beauty of the city can be eclipsed

शहर की सुंदरता पर लग सकता है ग्रहण

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 04:46 PM IST
विज्ञापन
The beauty of the city can be eclipsed
जीडीए फाइल फोटो - फोटो : AMAR UJALA
सबहेड: गर्मी बढ़ी, पर हरित पट्टियों और नर्सरी में नहीं हो पा रहा छिड़काव - लॉकडाउन में जीडीए अभियंत्रण व प्रवर्तन अनुभाग को सौंपा है देखरेख का जिम्मा - पानी का छिड़काव नहीं होने पर हरित पट्टियों के साथ नई नर्सरी के सूखने का डर माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। महानगर की सुंदरता बढ़ाने वाली हरित पट्टियों, सेंट्रल वर्ज, रोटरी सहित नर्सरी पर लॉकडाउन के कारण गर्मी की मार पड़ रही है। नियमित पानी का छिड़काव नहीं होने से सबसे पहले हरित पट्टियों और सेंट्रल वर्ज के सूखने की संभावना प्रबल हो गई है। दूसरी ओर गर्मी में पानी का नियमित छिड़काव नहीं होने से राजनगर एक्सटेंशन और मधुबन बापूधाम में प्राधिकरण की नई नर्सरी में पौधों के सूखने का डर सताने लगा है। जीडीए की ओर से लॉकडाउन में हरित पट्टियों, पार्कों, नर्सरी सहित उद्यान अनुभाग की विभिन्न व्यवस्थाओं का जिम्मा अभियंत्रण और प्रवर्तन अनुभाग के अधिकारियों को सौंपा गया है। जीडीए के तमाम अधिकारी सामुदायिक रसोई में खाना तैयार करवाने और क्वारंटीन किए गए लोगों के विभिन्न केंद्रों पर बंटवाने के कार्य में जुटे हुए हैं। लॉकडाउन में उद्यान अनुभाग का काम अभियंत्रण व प्रवर्तन को सौंपे जाने से पानी का नियमित छिड़काव नहीं होने की परेशान सामने आ रही है। इसका सबसे ज्यादा असर हापुड़ रोड पर दोनों ओर विकसित हरित पट्टियों की दुर्दशा से देखा जा सकता है। यहां हरित पट्टियाें में लगे पेड़ देखरेख व पानी के छिड़काव के अभाव में सूखने के कगार पर पहुंच गए हैं। दूसरी ओर राजनगर एक्सटेंशन और मधुबन बापूधाम में जीडीए ने अपनी नर्सरी तैयार की थी। गर्मी बढ़ने और नियमित पानी का छिड़काव न होने से सबसे ज्यादा असर राजनगर एक्सटेंशन की नर्सरी पर पड़ रहा है। वहीं, एलिवेटेड रोड से सटी करहेड़ा रोटरी का हाल पूरी तरह से बेहाल है। यहां देखरेख के अभाव व पानी का छिड़काव न होने से कई पेड़ सूखने के साथ अंदर घास भी खड़ी हो गई है। वहीं एएलटी रोड पर विकसित की गई नर्सरी में भी अब नियमित रूप से पानी का छिड़काव नहीं हो पा रहा है। जीडीए सचिव संतोष कुमार राय ने कहा कि मामले की उन्हें जानकारी नहीं है। तत्कान संबंधित अधिकारियों को नियमित पानी का छिड़काव कराने के आदेश दिए जाएंगे। ---
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed