{"_id":"6180b67cad7e282904202c3b","slug":"ten-year-old-child-stuck-in-lift-for-50-minutes-in-ghaziabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: लिफ्ट में 50 मिनट फंसा रहा बच्चा, सीसीटीवी में दिखा-दम घुटने लगा तो बच्चे ने उतार दिए कपड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: लिफ्ट में 50 मिनट फंसा रहा बच्चा, सीसीटीवी में दिखा-दम घुटने लगा तो बच्चे ने उतार दिए कपड़े
Tue, 02 Nov 2021 09:52 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 02 Nov 2021 09:52 AM IST
सार
गाजियाबाद की एक सोसायटी की लिफ्ट में एक बच्चा 50 मिनट तक फंसा रहा। बच्चे ने बाहर निकलने के लिए काफी मशक्कत की, लेकिन कामयाब नहीं हुआ। दम घुटने पर बच्चे ने कपड़े उतार दिए।यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया।
विज्ञापन
लिफ्ट में 50 मिनट फंसा रहा बच्चा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन की केडब्ल्यू सृष्टि सोसायटी में 10 साल का बच्चा 50 मिनट तक लिफ्ट में फंसा रहा। सोसायटी के जी टावर में दोस्त से मिलने जा रहा ईवान भारद्वाज के 12वें तल पर पहुंचते ही लिफ्ट बंद हो गई। 50 मिनट तक बच्चा लिफ्ट से बाहर निकलने की मशक्कत करता रहा।
लिफ्ट में लंबे समय तक फंसे रहने से बच्चे का दम घुटने लगा। बच्चे ने लिफ्ट में ही सारे कपड़े उतारकर फेंक दिए। करीब 45 मिनट बाद लिफ्ट के पास से किसी के गुजरने और बच्चे की आवाज आने पर काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला जा सका। मामले में परिजनों ने सोसायटी के बिल्डर और मेंटेनेंस विभाग के खिलाफ नंदग्राम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
इंटरकॉम व अलार्म ने नहीं किया काम, सीसीटीवी कैमरा किसी ने नहीं देखा
सोसायटी के डी टावर निवासी व बच्चे के पिता गौरव शर्मा ने बताया कि मामले में सोसायटी के मेंटेनेंस विभाग की लापरवाही से बच्चे की जान पर बन आई। 29 अक्तूबर की शाम को बेटा दोस्त से जी टावर में मिलने गया था। लिफ्ट 11वें और 12वें तल के बीच फंस गई थी।
विज्ञापन
बाद में बच्चे ने बताया कि लिफ्ट में फंसने पर उसने इंटरकॉम और अलार्म के जरिये कई बार संपर्क साधने का प्रयास किया, लेकिन दोनों ही खराब थे। लापरवाही की हद इतनी है कि किसी भी सुरक्षा गार्ड ने सीसीटीवी कैमरे पर नजर ही नहीं डाली। अन्यथा बच्चे को थोड़ी देर बाद ही निकाला जा सकता था।

हाथ में लगी चोट, लिफ्ट का प्रयोग किया बंद
पिता गौरव शर्मा ने बताया कि 50 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे बच्चे ने बाहर निकलने के लिए हर प्रयास किया। इन प्रयासों के बीच उसके हाथ में कई जगह चोट लग गई। घटना से डरे बच्चे ने लिफ्ट का इस्तेमाल करना छोड़ दिया है। बच्चे की काउंसलिंग कर समझाने का प्रयास किया जा रहा है।
परिजनों से की बदसलूकी
गौरव शर्मा ने बताया कि सोसायटी में करीब डेढ़ माह पहले भी लिफ्ट में बच्चे फंस गए थे तब काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। बच्चे के लिफ्ट में फंसने की शिकायत जब मेंटेनेंस वालों से की गई तो समस्या का समाधान निकालने की जगह उल्टी उनसे बदसलूकी की गई।
जीएम को नहीं पता घटना
मामले की जानकारी नहीं है। अगर ऐसी कोई घटना हुई है तो मंगलवार को दिखवाकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
प्रशांत सिंह, जीएम, केडब्ल्यू सृष्टि