फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Tejashwi counted achievements in Maha Public Relations campaign, attacked Congress

पहले घोटाले बनते थे सुर्खियां: महा जनसंपर्क अभियान में तेजस्वी ने गिनाई उपलब्धियां, कांग्रेस पर बोला हमला

Fri, 09 Jun 2023 05:11 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गाजियबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियबाद Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 09 Jun 2023 05:11 PM IST
सार

केंद्र सरकार के नौ वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को जन- जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा महा जनसंपर्क अभियान चला रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को तेजस्वी सूर्य गाजियाबाद में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे थे।

विज्ञापन
Tejashwi counted achievements in Maha Public Relations campaign, attacked Congress
तेजस्वी सूर्या - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा 2014 से पहले की सरकारें समस्याओं का समाधान करने की बजाय उन्हें डालने का काम करती थी लेकिन मोदी सरकार के आने के बाद ऐतिहासिक समाधान हुए। जो काम 60 साल में नहीं हुए वह काम मोदी सरकार ने 9 वर्षों में कर दिखाया है। आज पूरे विश्व में भारत पांचवी आर्थिक शक्ति के रूप में उभरा है। देश के हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। शिक्षा, गरीबों आवास, चिकित्सा, विज्ञान, जन कल्याण सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास हुआ है। गाजियाबाद में देश की पहली रैपिड रेल चलने को तैयार है। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे आज पश्चिम उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए सुहाना सफर साबित हो रहा है। यह सब काम 9 वर्षो के अंदर हुए हैं।

विज्ञापन

 


 
Trending Videos

केंद्र सरकार के नौ वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को जन- जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा महा जनसंपर्क अभियान चला रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को तेजस्वी सूर्य गाजियाबाद में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे थे। नेहरू नगर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में बतौर मुख्य वक्ता उन्होंने शहर के डॉक्टर इंजीनियर व्यापारी वर्ग के प्रबुद्ध जनों को संबोधित किया। अपने संबोधन में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 2014 के पहले अखबारों में कोयला घोटाला कॉमन वेल्थ गेम घोटाला, 2G स्पेक्ट्रम घोटाला और वह पोस्ट तो घोटाला सुर्खियां बनते थे। 9 साल पहले त्योहारों पर आतंकी हमला और बम धमाकों की खबर मिलती थी। देश की सीमा पर ढांचागत विकास ना के बराबर था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन 9 सालों में देश की सीमाओं पर दुर्लभ इलाकों में ढांचागत विकास तेजी से हुआ है दुर्गम इलाकों में सड़कें बनाई जा रही हैं। आंतरिक सुरक्षा भी मजबूत हुई है।  500 साल पुराना विवाद मोदी सरकार में ही हल हुआ। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। राम मंदिर के निर्माण की बात सामने आते ही पूरा हाल जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। तेजस्वी ने कहा कि 2014 के पहले कम्युनल बताया जाता था और विपक्षी अपने आप को सेक्युलर बताते थे। कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने का काम मोदी सरकार ने किया।


 
विज्ञापन

सूर्या ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव 10 महीने रह गया है। हमें अभी से ही तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह, राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, एमएलसी दिनेश गोयल, सदर विधायक अतुल गर्ग, साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा, नियर सुनीता दयाल, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सचिन डेढ़ा, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष मयंक गोयल, बागपत के जिला प्रभारी अशोक नागर समेत अन्य भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे।


 

यूपी गेट पर हुआ स्वागत

तेजस्वी सूर्या का काफिला करीब 11:15 यूपी गेट से जिले में प्रवेश किया। यहां उनका स्वागत किया गया। इसके बाद वह धोबी घाट पहुंचे। यहां उन्हें बताया गया कि यह घाट पिछले 50 साल से निर्माण के लिए प्रस्तावित था। इसे बनाने का काम मोदी सरकार में किया गया।

आरकेजीआईटी में कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य करीब 2:00 आरकेजीआईटी कॉलेज पहुंचे यहां पर घूमने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक की और महा जनसंपर्क अभियान को तेज करने के लिए कहा कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed