फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Teenager pushed from rooftop after tripping on pot, accused arrested

Ghaziabad News: बर्तन में ठोकर लगने पर किशोरी को छत से दिया धक्का, आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Teenager pushed from rooftop after tripping on pot, accused arrested
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र के सेन विहार में एक किशोरी को किरायेदार महिला रेनू ने तीसरी मंजिल से धक्का दे दिया। ऊंचाई से गिरने के कारण किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। किशोरी ने बताया कि अंधेरा होने के कारण उसका पैर छत पर रखी रेनू की थाली में लग गया था। मामले में किशोरी के भाई रोहित ने क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में रेनू के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने रेनू को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


रोहित ने बताया कि वह यादराम दीवान के मकान में किराये पर रहते हैं। इसी मकान में अन्य किरायेदार भी रहते हैं। बुधवार रात गर्मी होने के कारण उनकी बहन संतरेश (14) छत पर चली गई। वहां दूसरे किरायेदार रेनू पहले से मौजूद थी। जैसे ही उनकी बहन छत पर गई तो अंधेरा होने के कारण उसका पैर रेनू की थाली में लग गया, जिस बात पर वह आग बबूला हो गई और अभद्रता करने लगी। आरोप है कि इतने संतरेश कुछ बोल पाती रेनू ने उसे धक्का दे दिया। जिससे वह असंतुलित होकर छत से गिर गई। अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। एसीपी वेव सिटी सलोनी अग्रवाल का कहना है कि मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed