{"_id":"6824821967ac8a10060d94fe","slug":"teenager-body-found-after-three-days-who-drowned-in-ganga-canal-in-mussoorie-2025-05-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छात्र जुनैद का मिला शव: तीन दिन पहले गंगनहर में गया था डूब, आठ किलोमीटर तक खोजता रहा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र जुनैद का मिला शव: तीन दिन पहले गंगनहर में गया था डूब, आठ किलोमीटर तक खोजता रहा परिवार
Wed, 14 May 2025 05:14 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 14 May 2025 05:14 PM IST
सार
गाजियाबाद के मसूरी इलाके में गंगनहर में डूबे किशोर का शव तीन दिन बाद मिल गया है। किशोर का शव घटनास्थल से आठ किलोमीटर दूर मिला है।
विज्ञापन
छात्र जुनैद का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रविवार की सुबह रील बनाते हुए गंगनहर झाल में डूबे किशोर का शव तीन दिन बाद देहरा झाल से बरामद हुआ है। परिजनों ने किशोर के शव का पोस्टमॉर्टम कराने से इंकार कर दिया है। पुलिस ने पंचनामा भर कर शव पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन
रविवार सुबह गंगनहर नाहल झाल पर रील बनाते हुए 10वीं कक्षा के छात्र जुनैद पुत्र मौहम्मद अहमद निवासी मयूरविहार डासना देहात मसूरी गंगनहर झाल में गिर गया था।
विज्ञापन
जिसका शव गंगनहर में काफी तलाश करने के बाद बुधवार की सुबह 9 बजे घटनास्थल से 8 किलोमीटर दूर देहरा झाल से परिजनों को बरामद हुआ। छात्र के परिजन दो दिनों से देहरा झाल पर रात-दिन रहकर गंगनहर में छात्र जुनैद के शव की तलाश में लगे थे।
विज्ञापन
सूचना पाकर धौलाना पुलिस मौके पर पहुंची और जुनैद के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा।