फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Teacher sentenced to 10 years in Ghaziabad for attempting to misdeed with seven-year-old girl

शैतान शिक्षक को मिली 10 साल की सजा: सात साल की मासूम को पढ़ाने आता था घर, मां गई बाहर तो की थी घिनौनी करतूत

Fri, 28 Apr 2023 05:41 PM IST
Vikas Kumar माय सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माय सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 28 Apr 2023 05:41 PM IST
सार

राम बहादुर शर्मा मूलरूप से बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है। 23 नवंबर 2017 की शाम को राम बहादुर बच्ची को ट्यूशन पढ़ाने के लिए घर आया था। बच्ची जब ट्यूशन पढ़ रही थी, उसकी मां पड़ोस की दुकान से कुछ सामान लेने के लिए चली गई। वापस आने पर देखा कि राम बहादुर शर्मा बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास कर रहा है। 

विज्ञापन
Teacher sentenced to 10 years in Ghaziabad for attempting to misdeed with seven-year-old girl
दोषी शिक्षक राम बहादुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छह साल बाद मासूम के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास के दोषी को अदालत ने 10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही अभियुक्त को 25 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। मामला गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र का है। विशेष लोक अभियोजक सतीश शर्मा ने बताया खोड़ा निवासी एक व्यक्ति की सात वर्षीय बेटी को पड़ोस में रहने वाला राम बहादुर शर्मा उसके घर पर ट्यूशन पढ़ाने आता था।

विज्ञापन

राम बहादुर शर्मा मूलरूप से बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है। 23 नवंबर 2017 की शाम को राम बहादुर बच्ची को ट्यूशन पढ़ाने के लिए घर आया था। बच्ची जब ट्यूशन पढ़ रही थी, उसकी मां पड़ोस की दुकान से कुछ सामान लेने के लिए चली गई। वापस आने पर देखा कि राम बहादुर शर्मा बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची की मां ने उसी समय फोन पर यह बात अपने पति को बताई। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोगों इकट्ठे हो गए। उन्होंने ट्यूटर राम बहादुर शर्मा को मौके पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने राम बहादुर शर्मा को दुष्कर्म का प्रयास, पोक्सो अधिनियम की धाराओं में जेल भेज दिया। 

विज्ञापन

मामले की अंतिम सुनवाई शुक्रवार को पोक्सो कोर्ट सेकंड न्यायाधीश दीपिका तिवारी की अदालत में हुई। मामले मे सात गवाह पेश किए गए। अदालत ने पेश सबूत और गवाहों के बयान के आधार पर ट्यूटर राम बहादुर शर्मा को दोषी मानते भी 10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 25 हजार रुपए के अर्थ से दंडित किया। मामले में पीड़िता के बयान अहम रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed