{"_id":"58fb86264f1c1b9c5c8b504b","slug":"teacher-seeks-maternity-leave-school-gets-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीचर ने मैटरनिटी लीव मांगी तो स्कूल ने नौकरी से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीचर ने मैटरनिटी लीव मांगी तो स्कूल ने नौकरी से निकाला
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 23 Apr 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
Maternity Leave
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। स्कूल की मनमानी से एक ओर जहां अभिभावक परेशान हैं, अब वहीं एक शिक्षिका का भी मामला सामने आया है। कविनगर थाने में शिक्षिका ने मौखिक तौर पर पुलिस से शिकायत की है कि मैटरनिटी लीव मांगने पर स्कूल प्रबंधन ने उसे नौकरी से निकाल दिया है।
विज्ञापन
अंग्रेजी की शिक्षिका का कहना है कि उन्होंने चार माह की मैटरनिटी लीव के लिए मार्च में ही ऑनलाइन आवेदन किया था। फिलहाल वह घर पर ही रह रहीं थी। लीव एप्लाई के बाद उनके पास कोई जवाब नहीं आया था।
विज्ञापन
21 अप्रैल को उन्हें स्कूल की ओर से एक नोटिस मिला है, जिसमें उन्हें एडवांस सैलरी के साथ 21 अप्रैल से ही सेवामुक्त करने की बात कही गई है। दूसरी ओर, स्कूल प्रबंधन का कहना है कि सत्र खत्म होने के बाद ही स्कूल प्रशासन उन्हें इस संबंध में अवगत करा चुका था। उनका कहना है कि पिछले एक साल से उनके यहां यह शिक्षिका कार्यरत थी, लेकिन बेहतर प्रजेंटेशन न होने की वजह से स्कूल प्रबंधन को यह कदम उठाना पड़ा।
विज्ञापन