{"_id":"61da550802977801a1367afa","slug":"syana-vidhan-sabha-yogesh-prepares-to-contest-assembly-elections-from-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्याना कांडः जेल में बंद योगेश ने की विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी, क्षेत्र में पोस्टर चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्याना कांडः जेल में बंद योगेश ने की विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी, क्षेत्र में पोस्टर चस्पा
Sun, 09 Jan 2022 10:46 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 09 Jan 2022 10:46 AM IST
सार
क्षेत्र में एक पोस्टर चस्पा है जिसमें मकर संक्रांति और गणतंत्र दिवस पर लोगों को बधाई दी है। उसमें योगेश को भावी प्रत्याशी स्याना विधानसभा लिखा है।
विज्ञापन
योगेश के पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शुक्रवार को एडीजे 12 के न्यायालय में समर्पण कर चिंगरावठी कांड का आरोपी व जिला पंचायत सदस्य योगेश राज जेल चला गया। वहां से वह चुनाव लड़ने की तैयारी में है। क्योंकि क्षेत्र में एक पोस्टर चस्पा है जिसमें मकर संक्रांति और गणतंत्र दिवस पर लोगों को बधाई दी है। उसमें योगेश को भावी प्रत्याशी स्याना विधानसभा लिखा है।
योगेश के जेल जाने के बाद से उसके समर्थकों व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में रोष है। इसी के चलते शनिवार को योगेश के समर्थकों व प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने योगेश राज के आवास पर पहुंचकर उसके परिजनों को अपना समर्थन दिया।
साथ ही जेल जाने से पूर्व योगेश द्वारा जेल जाने से पूर्व स्याना विधायक पर लगाए गए आरोपों के संबंध में विधायक देवेंद्र सिंह लोधी का पुतला भी फूंका। प्रधान संगठन के अध्यक्ष सत्येंद्र का कहना है कि योगेश के जेल जाते ही स्थानीय नेताओं ने व जनप्रतिनिधियों ने उसके त्याग को भुला दिया है।
विज्ञापन
यही नहीं लोगों ने भविष्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में देवेंद्र सिंह लोधी को टिकट मिलने पर उनका विरोध करने की भी चेतावनी दे दी है।