फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   syana vidhan sabha Yogesh prepares to contest assembly elections from Jail

स्याना कांडः जेल में बंद योगेश ने की विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी, क्षेत्र में पोस्टर चस्पा

Sun, 09 Jan 2022 10:46 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 09 Jan 2022 10:46 AM IST
सार

क्षेत्र में एक पोस्टर चस्पा है जिसमें मकर संक्रांति और गणतंत्र दिवस पर लोगों को बधाई दी है। उसमें योगेश को भावी प्रत्याशी स्याना विधानसभा लिखा है।
 

विज्ञापन
syana vidhan sabha Yogesh prepares to contest assembly elections from Jail
योगेश के पोस्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शुक्रवार को एडीजे 12 के न्यायालय में समर्पण कर चिंगरावठी कांड का आरोपी व जिला पंचायत सदस्य योगेश राज जेल चला गया। वहां से वह चुनाव लड़ने की तैयारी में है। क्योंकि क्षेत्र में एक पोस्टर चस्पा है जिसमें मकर संक्रांति और गणतंत्र दिवस पर लोगों को बधाई दी है। उसमें योगेश को भावी प्रत्याशी स्याना विधानसभा लिखा है।
विज्ञापन


योगेश के जेल जाने के बाद से उसके समर्थकों व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में रोष है। इसी के चलते शनिवार को योगेश के समर्थकों व प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने योगेश राज के आवास पर पहुंचकर उसके परिजनों को अपना समर्थन दिया। 
विज्ञापन


साथ ही जेल जाने से पूर्व योगेश द्वारा जेल जाने से पूर्व स्याना विधायक पर लगाए गए आरोपों के संबंध में विधायक देवेंद्र सिंह लोधी का पुतला भी फूंका। प्रधान संगठन के अध्यक्ष सत्येंद्र का कहना है कि योगेश के जेल जाते ही स्थानीय नेताओं ने व जनप्रतिनिधियों ने उसके त्याग को भुला दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं लोगों ने भविष्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में देवेंद्र सिंह लोधी को टिकट मिलने पर उनका विरोध करने की भी चेतावनी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed