फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   swastik made record in cricket

स्वास्तिक चिकारा ने 167 गेंदों में बनाए रिकार्ड 585 रन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
swastik made record in cricket
स्वास्तिक चिकारा ने 167 गेंदों में बनाए रिकार्ड 585 रन
विज्ञापन

गाजियाबाद। क्रिकेट जगत में डेविड वार्नर की पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में 334 रन की नाबाद पारी के बाद 400 रन बनाने को लेकर हो रही है। तब गाजियाबाद के 16 वर्षीय क्लब क्रिकेटर स्वास्तिक चिकारा ने 40 ओवर मैच में रिकार्ड 585 रन बना डाले। अटौर नगला केरहने वाले चिकारा ने 167 गेंदों में 55 चौकों व 52 छक्कों मदद से 585 रन की विस्फोटक पारी खेली।
नंदग्राम स्थित दीवान क्रिकेट ग्राउंड में चल रहे 19वें शहीद रामप्रसाद बिस्मिल स्मृति क्रिकेट लीग में शुक्रवार को माही क्रिकेट अकादमी व ऐस क्रिकेट अकादमी गोरखपुर के बीच मुकाबला खेला गया। चिकारा की रिकॉर्ड पारी की मदद से एमसीए ने एसीए गोरखपुर को 355 रन से करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन

एस क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। जवाब में माही क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 38.2 ओवर में दस विकेट खोकर 704 रन का विशाल स्कोर बनाया। टीम की ओर से ओपनिंग करने उतरे स्वास्तिक चिकारा ने शुरूआत से ही विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 585 रन की रिकार्ड पारी खेली। दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे। इसके बावजूद चिकारा का बल्ला लगातार चलता रहा। 585 के स्कोर पर दीपक ने कैच आउट किया। चिकारा के बाद टीम दूसरे बड़े स्कोरर प्रीत(48) रन रहे। इसी से उनकी आक्रामक बल्लेबाजी का अंदाजा लगाया जा सकता है। एसीए के गेंदबाज उनके सामने पूरी तरह बेअसर रहे। हालांकि सोनू व कपिल ने दूसरे छोर से लगातार विकेट झटके। दोनों पे चार-चार विकेट लिए। 6.2 ओवर में 77 रन देकर सोनू सबसे किफायती गेंदबाजी रहे। जवाब में 704 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने ऊतरी एसीए के बल्लेबाजों ने जुझारूपन दिखाया। पहले से ही तय लग रही हार के बावजूद टीम ने पूरी कोशिश की। विशाल(104), सैफ अली(76) व सागर(73) की बदौलत टीम ने निर्धारित 40 ओवर में सात विकेट पर 349 रन बनाए। स्वास्तिक चिकारा की जादुई पारी के सामने यह प्रयास नाकाफी रहे। एसीए को 355 रन से कारारी शिकस्त मिली। एमसीए के लिए प्रिंस, करूना निदान व स्वास्तिक चिकारा ने दो-दो विकेट झटके। स्वास्तिक चिकारा को रिकार्ड पारी के लिए मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया। अंपायरिंग कैलाश व सतेंद्र ने ताथ स्कोरिंग गोविंद ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

1.स्वास्तिक की हर पारी हमें उसके टीम इंडिया में खेलने के सपने के साकार होने के नजदीक होने का अहसास कराती है। मै खुद क्रिकेट प्लेयर रहा हूं। मैं ही उसे कोचिंग देता हूं।- सुरेंद्र चिकारा, स्वास्तिक के कोच व पिता

2. मैंने अपना नेचुरल गेम खेला। शुरू से गेंद बल्ले पर अच्छी आ रही थी। अच्छी शुरूआत मिलने के बाद रन बनते गए। जब आउट हुआ तब स्कोर पता चला। खुश हूं लेकिन लक्ष्य टीम इंडिया की जर्सी पहन कर खेलने का है। - स्वास्तिक चिकारा, क्रिकेटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed