फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   sugarcane purchage slip on mobile

अगले गन्ना पेराई सत्र में नहीं दी जाएगी कागज की पर्ची

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
sugarcane purchage slip on mobile
अगले गन्ना पेराई सत्र में नहीं दी जाएगी कागज की पर्ची
विज्ञापन

बुलंदशहर। किसानों को अगले पेराई सत्र में गन्ना पर्ची की सूचना मोबाइल फोन पर एसएमएस से मिलेगी। उन्हें अब कागज की पर्ची नहीं मिलेगी। किसानों ने अपने सट्टे में ऐसा मोबाइल फोन नंबर लिखवा रखा है, जो नहीं चलता या उनके पास नहीं है तो उन्हें भारी परेशानी उठानी पड़ेगी। किसानों के मोबाइल नंबर या अन्य जानकारी उपलब्ध कराने के लिए गन्ना विभाग सोमवार से घर-घर सट्टा प्रदर्शन शुरू कर रहा है, जो किसान सट्टे में गलती होने संशोधन नहीं कराएगा। उसे आगामी पेराई सत्र में भारी परेशानी उठानी होगी।

जनपद में 1.20 लाख से अधिक से किसान आठ चीनी मिलों को गन्ना आपूर्ति करते हैं। विगत वर्ष गन्ने की फसल का रकबा 64 हजार हेक्टेयर के आसपास था। जबकि अब कराए गए सर्वे में भी गन्ना रकबा बढ़ने की बात सामने आ रही है। सर्वे की रिपोर्ट किसानों के सट्टों में दर्ज की जा रही है। सोमवार से इन सट्टों का घर-घर जाकर किसानों को प्रदर्शन किया जाएगा। किसानों के मोबाइल नंबर, बैंक खाते, उनकी राजस्व जमीन, प्रजाति और पौधे व पैड़ी के आधार पर गन्ना रकबा आदि की जानकारी सट्टे में होगी। अगले पेराई सत्र में गन्ना कागज की पर्ची के बजाय एसएमएस दिखाकर ही गन्ना क्रय केंद्र या फिर चीनी मिल में तुलेगा। अगर, किसान का मोबाइल नंबर सट्टे में गलत लिखा है या फिर अन्य त्रुटियां हुई तो किसानों को आगामी पेराई सत्र में दिक्कतों का सामना करना होगा। जिला गन्ना अधिकारी डीके सैनी ने बताया कि किसानों को सट्टा प्रदर्शन कराया जाएगा। सट्टा प्रदर्शन सोमवार से शुरू होकर आगामी माह अगस्त की 20 तरीख तक चलेगा। किसान घर बैठे ही अपने सट्टे को देख लें। अगर कोई संशोधन कराना है तो मौके पर ही एक शपथपत्र लिखकर दे दें। उनके सट्टे में संशोधन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed