फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   stunting on road at ghaziabad video goes viral police cut 62 thousand challan

गाजियाबाद में बीच सड़क स्टंटबाजी: चलती गाड़ियों में खिड़की पर बैठे युवकों का वीडियो वायरल, पुलिस ने काटा 62 हजार का चालान

Sun, 08 Aug 2021 07:52 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 08 Aug 2021 07:52 PM IST
सार

वायरल वीडियो प्रताप विहार पुलिस चौकी के नजदीक का है। बारिश हो रही है। इस बीच कुछ गाड़ियां रास्ते पर सायरन बजाती हुई दौड़ रही हैं। गाड़ियों की चारों खिड़कियों के शीशे खुले हुए हैं। प्रत्येक खिड़की के ऊपर एक-एक युवक बैठा हुआ है जो बाहर की तरफ झांककर हूटिंगबाजी करते चल रहे हैं। 

विज्ञापन
stunting on road at ghaziabad video goes viral police cut 62 thousand challan
चालान काटती गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

गाजियाबाद में स्टंटबाजी कुछ युवकों को भारी पड़ गई। बारिश में कार की खिड़की से बाहर निकल कर स्टंट करने के मामले में तीन कारों में सवार युवकों का ट्रैफिक पुलिस ने 62000 का चालान काटा है। मामला विजय नगर थाना क्षेत्र का है रविवार को बारिश के दौरान तीन कारों में सवार होकर युवक सड़कों पर निकले और हूटर बजाते हुए खिड़कियों से बाहर निकलकर स्टंट करते हुए दिखाई दिए। युवको के स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर तीनों वाहनों को ट्रेस कर चालान काटा है। 

विज्ञापन


इस प्रकार किए गए चालान
(1) वाहन संख्या यूपी 14 बीएच 0801 वाहन स्वामी श्री सूरजपाल सिंह 
बिना राज्य सरकार की अनुमति के सार्वजानिक स्थान पर स्टंट करना जुर्माना 5000 रुपये
बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाना जुर्माना 5000 रुपये
ध्वनि प्रदूषण सम्बन्धी मानकों के उल्लंघन जुर्माना 10000 रुपये
बिना बीमा के वाहन चलाना जुर्माना 2000 रुपये 
कुल जुर्माना 22000 रुपये का चालान किया गया। 

(2) वाहन संख्या यूपी 14 सीके 0084 वाहन स्वामी श्री राहुल नागर 
बिना राज्य सरकार की अनुमति के सार्वजानिक स्थान पर स्टंट करना जुर्माना 5000 रुपये
बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाना जुर्माना 5000 रुपये
ध्वनि प्रदूषण सम्बन्धी मानकों के उल्लंघन जुर्माना 10000 रुपये
कुल जुर्माना 20000 रुपये का चालान किया गया।

(3) वाहन संख्या एचआर 51 एई 5200 वाहन स्वामी श्री शेखर कुमार 
बिना राज्य सरकार की अनुमति के सार्वजानिक स्थान पर स्टंट करना जुर्माना 5000 रुपये
बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाना जुर्माना 5000 रुपये
ध्वनि प्रदूषण सम्बन्धी मानकों के उल्लंघन जुर्माना 10000 रुपये
कुल जुर्माना 20000 रुपये का चालान किया गया।

 ज्यादातर गाड़ियां गाजियाबाद नंबर की, जबकि एक गाड़ी हरियाणा की
वायरल वीडियो प्रताप विहार पुलिस चौकी के नजदीक का है। बारिश हो रही है। इस बीच कुछ गाड़ियां रास्ते पर सायरन बजाती हुई दौड़ रही हैं। गाड़ियों की चारों खिड़कियों के शीशे खुले हुए हैं। प्रत्येक खिड़की के ऊपर एक-एक युवक बैठा हुआ है जो बाहर की तरफ झांककर हूटिंगबाजी करते चल रहे हैं। ज्यादातर गाड़ियां गाजियाबाद नंबर की हैं, जबकि एक गाड़ी हरियाणा की भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed