{"_id":"59454a564f1c1bce688b4946","slug":"students-of-state-degree-college-will-read-the-joys-of-the-soldiers","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय डिग्री कालेज के विद्यार्थी पढ़ेंगे जवानों की शौर्यगाथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय डिग्री कालेज के विद्यार्थी पढ़ेंगे जवानों की शौर्यगाथा
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
Updated Sat, 17 Jun 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
Indian Army
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। सूबे के राजकीय डिग्री कालेजों के छात्र-छात्राएं परमवीर चक्र विजेताओं के साथ सेना में शौर्य दिखाने वाले जवानों की वीरगाथा को पढ़ेंगे। सत्र 2017-18 से सभी राजकीय डिग्री कालेजों के गेट पर देश की सुरक्षा के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले जवानों के चित्र और उनकी शौर्य गाथा लगायी जाएगी।
विज्ञापन
शासन की ओर से सेना और जवानों के प्रति विद्यार्थियों में सम्मान का भाव जगाने के उद्देश्य से यह कवायद की जा रही है। कालेज खुलने के साथ ही राजकीय डिग्री कालेजों के छात्र-छात्राओं को कैंपस देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आएगा।
विज्ञापन
कालेज में प्रवेश करते ही विद्यार्थियों को परमवीर चक्र विजेताओं के चित्र और उनके शौर्य की कहानी पढ़ने को मिलेगी। शासन का मकसद युवाओं को जवानों की कठिन जीवन शैली, उनके बलिदान और शौर्य की कहानी बताकर सेना के प्रति सम्मान का भाव जगाने की है।
विज्ञापन
बीते दिनों लखनऊ में हुई सभी 137 राजकीय डिग्री कालेजों के प्राचार्यों की बैठक में उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा की ओर से आदेश दिए गए। कांशीराम राजकीय डिग्री कालेज नंदग्राम की प्राचार्या प्रो. अर्चना वर्मा ने बताया कि लखनऊ में हुई बैठक में परमवीर चक्र विजेता जवानों के चित्र और उनके शौर्य की कहानी को कालेज गेट व कैंपस में चस्पा करने के आदेश दिए गए थे।
शासन की ओर से विस्तृत आदेश आने और कालेज शुरू होते ही निर्देशों पर अमल शुरू कर दिया जाएगा। देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले जवानों की शौर्यगाधा पढ़कर छात्र-छात्राओं में देशभक्ति और उनके प्रति सम्मान का भाव पैदा होगा।