{"_id":"6a36302ebba33609d7082cd6","slug":"student-made-a-video-and-committed-suicide-he-says-no-tension-about-neet-exam-in-ghaziabad-2026-06-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'आज कुछ अलग करना चाहता हूं, नीट परीक्षा की कोई टेंशन नहीं, पापा ने...', वीडियो में ये बातें कहकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'आज कुछ अलग करना चाहता हूं, नीट परीक्षा की कोई टेंशन नहीं, पापा ने...', वीडियो में ये बातें कहकर दी जान
Sat, 20 Jun 2026 12:48 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला, नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला, नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Sharukh Khan
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:48 PM IST
सार
गाजियाबाद के प्रताप विहार के ए-ब्लॉक निवासी छात्र ने खुदकुशी कर ली। छात्र ने खुदकुशी से पहले एक मिनट चार सेकंड का वीडियो भी बनाया। उसमें छात्र ने कहा कि नीट परीक्षा की कोई टेंशन नहीं है। पापा ने कह दिया है कि टेंशन मत लो, नीट निकलता है तो ठीक है, नहीं तो...
विज्ञापन
ghaziabad suicide
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
पापा ने कह दिया है कि टेंशन मत लो, नीट निकलता है तो ठीक है। मैं फिर भी इसका प्रयास करना चाहता हूं। अगर सफल होता हूं तो... आप लोग यह वीडियो देखेंगे। नीट की तैयारी कर रहे प्रताप विहार के ए-ब्लॉक निवासी छात्र ने ये आखिरी शब्द बोलने के बाद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
भाई ने दी पुलिस को सूचना
छात्र ने आत्महत्या से पहले एक मिनट चार सेकंड का वीडियो भी बनाया, जिसमें पंखे पर लगा फंदा भी दिखाया। एसीपी उपासना पांडेय ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 8:15 बजे ललित मोहन ने डायल-112 पर सूचना दी कि सेक्टर-9, प्रताप विहार के ए-ब्लॉक में उनके भाई जतिन कुमार (22) ने आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही विजयनगर थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव फर्श पर पड़ा था और पंखे से बंधा फंदा टूट चुका था।
पुलिस के अनुसार परिजनों ने बताया कि जतिन नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा था। उसकी परीक्षा 21 जून को होनी थी। बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे तक वह कमरे में टहलता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद परिजन सो गए। सुबह जब उसे जगाने गए तो वह फर्श पर मृत अवस्था में पड़ा मिला। एसीपी ने बताया कि जतिन के मोबाइल फोन की जांच में रात करीब 12 बजे बनाया गया एक वीडियो मिला।

पुलिस का कहना है कि यह वीडियो उसने आत्महत्या से पहले बनाया था। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की एक छोटी बहन है, जो इंटरमीडिएट की छात्रा है। उसके पिता सरकारी विभाग में कार्यरत हैं, जबकि मां गृहिणी हैं। परिजनों से बातचीत का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने इस संबंध में कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया।
आज कुछ अलग करना चाहता हूं
वीडियो में जतिन ने स्टडी रूम का दृश्य रिकॉर्ड किया और कहा, हाय, मेरा नाम जतिन है। मैं आज कुछ अलग करने की सोच रहा हूं। इसके बाद उसने पंखे से बंधी रस्सी और फंदा दिखाते हुए कहा, जैसा कि आप लोग देख रहे होंगे। मेरे ऊपर किसी भी चीज का कोई दबाव नहीं है।

मैं परेशान नहीं हूं, बिल्कुल चिल हूं। हां थोड़ा डिप्रेस्ड हूं। मुझे नीट परीक्षा की भी कोई टेंशन नहीं है। पापा ने कह दिया है कि टेंशन मत लो, नीट निकलता है तो ठीक है, नहीं तो...(इसके बाद गाली का प्रयोग करता है)। उसने आगे कहा, मैं फिर भी इसका प्रयास करना चाहता हूं। अगर सफल होता हूं तो आप लोग यह वीडियो देखेंगे। अगर नहीं होता है तो कोई बात नहीं, कौन जानता है।