फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Student hit by car and dragged for 20 feet

Ghaziabad News: छात्र को कार से टक्कर मार 20 फीट तक घसीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Mar 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Student hit by car and dragged for 20 feet
गाजियाबाद। गोविंदपुरम में सड़क पार कर रहे नौवीं के एक छात्र को एक कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद छात्र उछलकर सड़क पर गिरा और कार की चपेट में आ गया। कार चालक ने कार नहीं रोकी और छात्र को करीब 20 फीट तक घसीटा। गनीमत यह रही हादसे में छात्र की जान बच गई। टक्कर मारने के बाद कार चालक फरार हो गया। छात्र खुद से खड़ा होकर घर पहुंचा। हादसे में छात्र के शरीर पर काफी चोटें आई हैं। घटना 10 मार्च की है। बुधवार को सोशल मीडिया पर हादसे का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया।
विज्ञापन

डासना निवासी नौशाद बाइक मैकेनिक हैं और गोविंदपुरम में काम करते हैं। नौशाद का बेटा साकिब (15) आजाद इंटर कालेज डासना में नौवीं कक्षा का छात्र है। 10 मार्च की दोपहर वह मसूरी से अपने पिता को खाना देने के लिए गोविंदपुरम आया था।
विज्ञापन

गोविंदपुरम में डीडीपीएस स्कूल के पास सड़क पार करते समय एक कार ने साकिब को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मदद करने के बजाय मौके से भाग गया। आसपास के लोगों ने साकिब को अस्पताल में भर्ती कराया। पांच दिन बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। बुधवार को सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद परिजनों ने कविनगर थाने में शिकायत दी। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं। आरोपी कार चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed