फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Stranger stole a girl from Ghaziabad railway station by getting close to her

अजनबी पर भरोसा पड़ा महंगा: पहले साथ बैठकर शराब पी... फिर सब जानकारी ली, बाद में उठा ले गया उसकी ही बेटी

Wed, 11 Dec 2024 06:50 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 11 Dec 2024 06:50 PM IST
सार

जीआरपी की टीम ने बच्चे की तलाश के लिए चेकिंग बढ़ाई लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने खंगाला। आरोपी ने बातचीत के दौरान दीपक को अपना नाम विकास बताया है।

विज्ञापन
Stranger stole a girl from Ghaziabad railway station by getting close to her
रेलवे स्टेशन से बच्ची चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर पिता को शराब पिलाकर चोर उनकी चार माह की बच्ची को चोरी कर ले गया। आरोपी सीसीटीवी में भी कैद हो गया। आरोपी की पहचान के लिए जीआरपी ने तीन टीमों को लगाया है। सिविल पुलिस से भी संपर्क साधा गया है। जारआरपी ने मामले में मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जीआरपी सीओ सुदेश गुप्ता ने बताया कि मध्यप्रदेश के छतरपुर के लोकसनगर के गांव पटनाखोड़ा निवासी दीपक मसूरी में दो साल से रह रहे हैं। वह आगरा जाने के लिए अपनी पत्नी व चार माह की बेटी के साथ नौ दिसंबर की रात को गाजियाबाद स्टेशन पहुंचे थे। आगरा की कोई ट्रेन रात में नहीं आई तो वह स्टेशन पर ही सो गए। सुबह वह शराब खरीदने के लिए स्टेशन से बाहर आ गए। ठेके से उन्होंने शराब खरीदी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान वहां एक अजनबी आया। उसने उनके साथ बैठकर शराब पी। फिर दीपक से पूछा कि वह कहां जाएंगे। आगरा जाने की बात सुनकर उसने भी आगरा जाने के लिए कह दिया। फिर वह दोनों स्टेशन पर वहां पहुंच गए, जहां चार माह की बेटी के साथ दीपक की पत्नी बैठी हुई थी। आरोपी चार घंटे तक उनके पास रहा। घर, परिवार और अन्य जानकारी ली। इसी दौरान जब उनकी पत्नी शौच के लिए गईं और वह बैठकर खाना खा रहे थे तभी चार माह की बेटी को उसने खिलाने के बहाने उठा लिया। 

विज्ञापन

वह शुरुआत में वहां आसपास टहलता रहा। फिर उनकी बेटी को लेकर चला गया। आधा घंटे में उनकी पत्नी भी आ गई। इसके बाद उन्होंने युवक को खोजा तो वह नहीं मिला। इसकी शिकायत दोपहर बाद दंपती ने जीआरपी को दी। जीआरपी की टीम ने बच्चे की तलाश के लिए चेकिंग बढ़ाई लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने खंगाला। आरोपी ने बातचीत के दौरान दीपक को अपना नाम विकास बताया है। पुलिस को आरोपी के स्थानीय होने का शक है। इस मामले में शराब विक्रेता समेत दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

बच्चा चोरी गैंग पर शक
पांच अगस्त को घंटाघर कोतवाली स्थित एमएमजी अस्पताल से चार माह के बच्चे को चोरी कर लिया गया था। इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। जिस मकान में दंपती किराये पर रहते थे, उसके मालिक ने गिरोह के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था। आरोपियों ने दिल्ली के दंपती को बच्चो पांच लाख में बेचा था। पुलिस इस मामले को भी उसी गिरोह से जोड़कर देख रही है। कोतवाली पुलिस के संपर्क में आकर पुलिस जांच कर रही है कि उस गिरोह के जुड़े लोग बाहर है या जेल में।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed