फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Stones found on railway track in Ghaziabad Muradnagar

UP: अब इस जिले में ट्रैक पर रखे मिले पत्थर, लोको पायलट ने रोकी ट्रेन; इतने मिनट तक खड़ी रही अंबाला इंटरसिटी

Mon, 30 Sep 2024 02:16 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 30 Sep 2024 02:16 PM IST
विज्ञापन
Stones found on railway track in Ghaziabad Muradnagar
पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के मुरादनगर में रेलवे ट्रैक पर रविवार को पत्थर रखे मिले। इसकी सूचना अंबाला इंटरसिटी ट्रेन के लोको पायलट ने मुरादनगर के स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर लोकल पुलिस के अलावा जीआरपी और आरपीएफ के जवान भी मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


पुलिस को आता देख ट्रैक पर पत्थर रखने वाले नाबालिग उखलारसी कॉलोनी की तरफ भाग गए। लोगों की मदद से उनको पकड़ा गया। जीआरपी सीओ सुदेश गुप्ता ने बताया कि ट्रैक पर गिट्टी रखी मिली थी। 
विज्ञापन


जिन तीन किशोर को पकड़ा गया था, नाबालिग होने की वजह से उनको काउंसलिंग करने के बाद छोड़ दिया गया है। सीओ ने बताया कि इस मामले में साजिश जैसी कोई बात देखने को नहीं मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोर ट्रैक के पास खेल रहे थे। उन्होंने खेल-खेल में ही गिट्टी ट्रैक पर रख दी थी। फिर भी विभिन्न पहलुओं से मामले की छानबीन की जा रही है। उधर, अंबाला इंटरसिटी करीब पांच मिनट मुरादनगर में ही खड़ी रही। हरी झंडी मिलने के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed