{"_id":"6569dc1e90137eea4f06b5d6","slug":"stf-arrested-three-in-ghaziabad-in-fake-certificate-case-2023-12-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में फर्जी फ्रेंचाइजी का खुलासा: जन्म-मृत्यु और कोविड के बनाते थे प्रमाण पत्र, एसटीएफ ने तीन को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में फर्जी फ्रेंचाइजी का खुलासा: जन्म-मृत्यु और कोविड के बनाते थे प्रमाण पत्र, एसटीएफ ने तीन को दबोचा
Fri, 01 Dec 2023 06:44 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 01 Dec 2023 06:44 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स ने प्रमाण पत्र बनाने की फर्जी फ्रेंचाइजी देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन तीनों को ट्रॉनिका सिटी से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फर्जी तरीके से जन्म, मृत्यु और कोविड वैक्सीन प्रमाण पत्र बनाने की फ्रेंचाइजी देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के दौलत नगर कॉलोनी से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों ने अपने नाम मोहम्मद साहिल, मोहम्मद जुबेर और रियाजुद्दीन बताया है।
विज्ञापन
स्पेशल टास्क फोर्स ने इसकी जानकारी होने पर छापेमारी कर आरोपियों को पकड़ा है। इनके कब्जे से टीम ने प्रिंटर, लेमिनेशन मशीन, लैपटॉप समेत कई उपकरण बरामद किए हैं। आरोपी सरकारी वेबसाइट से मिलते-जुलती वेबसाइट बनाते हैं। यह लोग विदेश से घुसपैठ करने वाले नागरिकों को भी भारतीय जन्म प्रमाण पत्र बनवा देते हैं।
विज्ञापन
आरोपी अभी तक 6575 जन्म प्रमाण पत्र और 224 मृत्यु प्रमाण पत्र बना चुके हैं। इन लोगों ने 436 फ्रेंचाइजी बनाई हैं। यह लोग व्हाट्सएप और टेलीग्राम के जरिए लोगों से संपर्क करते हैं।
विज्ञापन