{"_id":"58c1843b4f1c1bda32dc405e","slug":"start-the-board-exam-face-blurred-from-easy-paper","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा शुरू, आसान पेपर से खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा शुरू, आसान पेपर से खिले चेहरे
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Thu, 09 Mar 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा शुक्रवार से शुरू हो गई। बारहवीं के परीक्षार्थियों ने सुबह की पाली में अंग्रेजी का पहला पेपर दिया। सुबह परीक्षा देने पहुंचे बच्चे में जो भय था वो दोपहर को परीक्षा के बाद दूर हो गया। स्टूडेंट्स जब परीक्षा केंद्र से बाहर निकले तो उनके चेहरे खिले हुए थे। आसान प्रश्नपत्र ने बच्चों को राहत दी।
सीबीएसई परीक्षा के लिए गाजियाबाद में 34 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर बारहवीं कक्षा के करीब 18 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक परीक्षा हुई। शिक्षक नरेंद्र चौधरी ने बताया कि इस पिछले कई वर्षों के मुकाबले इस बार का प्रश्नपत्र बेहद आसान रहा।
शिक्षक ने बताया कि जिन बच्चों ने प्रैक्टिस की थी, किसी को भी कहीं से ही प्रश्नपत्र मुश्किल नहीं लगा। आम तौर पर बोर्ड परीक्षा में पहले ही दिन जब बड़ा पेपर होना होता है तो बच्चे दबाव में रहते हैं।
विज्ञापन
पहले ही दिन आसान पेपर आने से बच्चों में सकारात्मकता आती है और आगे की परीक्षाओं के लिए वे बेहतर तैयार हो जाते हैं। बता दें कि अब फिजिक्स का अगला पेपर होली के बाद 15 मार्च को होगा।
क्या बोले विद्यार्थी
पेपर आसान था लेकिन थोड़ा लंबा था। अनसीन पैसेज लंबा होने की वजह से उसमें ज्यादा समय लग गया।
- आकांक्षा, छात्रा
परीक्षा की शुरुआत आसान पेपर से हुई है, इससे आगे की परीक्षाओं में भी बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद जग गई है।
- गरिमा, छात्रा
अधिकतर प्रश्न लगभग वही रिपीट किए गए थे जो पिछली परीक्षाओं में पूछे गए थे, इसलिए मॉडल पेपर और गाइड से की गई तैयारी काम आई।
- प्रिया, छात्रा
सुबह बहुत ज्यादा डर लग रहा था लेकिन जैसे ही प्रश्नपत्र मिला सारा डर खत्म हो गया। उसके बाद तो बस लिखते ही चले गए।
- कार्तिक, छात्र