फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   special drive in ghaziabad for mask

आज से विशेष अभियान, मास्क ने पहनने पर 500 रुपये का जुर्माना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
special drive in ghaziabad for mask
आज से विशेष अभियान, मास्क ने पहनने पर 500 रुपये जुर्माना
विज्ञापन

गाजियाबाद। बिना मास्क लगाए घर से बाहर निकले तो भारी जुर्माना अदा करना पड़ेगा। आज से पुलिस, प्रशासन और नगर निगम की टीम मिलकर विशेष अभियान चलाएंगे। इसमें मास्क व गमछा न पहनने वालों पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने सभी थानाध्यक्षों, प्रशासनिक अधिकारियों और सभी इंसीडेंट कमांडेंट को सोमवार से विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही नगरायुक्त को भी अधिकृत किया है वो अपनी तरफ से विशेष टीमें लगाकर बाजार, सब्जी मंडी व अन्य इलाकों में मास्क व गमछे से चेहरा कवर न करने वाले लोगों का चालान काटने की कार्रवाई कराएं।

प्रशासन का मानना है कि तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच लोग सोशल डिस्टेंसिंग व अन्य नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। बाजारों में लोग बिना मास्क के ही निकल रहे हैं। अगर समय रहते लोगों को सचेत नहीं किया गया तो स्थिति बिगड़ सकती है। इसी को ध्यान में रखकर अब मास्क न पहनने वालों का बढ़ाई गई दर से चालान काटा जाएगा। पहले मास्क न पहनने पर एक दफा में 100 रुपये और अगली बार में 200 रुपये का जुर्माना था लेकिन अब उसे बढ़ाकर पांच सौ रुपये कर दिया गया था। नई दर से चालान काटने की कार्रवाई को व्यापक रूप से चलाने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए अलग से क्षेत्रवार विशेष टीमों का गठन भी किया गया है। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय का कहना है कि आम लोगों से यही अपील है कि वो सतर्कता बरतें और कोरोना से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मास्क पहने या फिर गमछे से अपना फेस कवर करें। अगर कोई व्यक्ति बिना मास्क या गमछे के मिलता है तो उसका 500 रुपये का चालान काटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed