{"_id":"6a583f74ac2580d72801c62d","slug":"son-kills-father-over-land-dispute-in-ghaziabad-2026-07-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad Murder: गाजियाबाद में पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, जमीन नाम करने को लेकर बेटा रखता था रंजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad Murder: गाजियाबाद में पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, जमीन नाम करने को लेकर बेटा रखता था रंजिश
Thu, 16 Jul 2026 07:48 AM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Sharukh Khan
Updated Thu, 16 Jul 2026 07:48 AM IST
सार
गाजियाबाद के मोदीनगर से सटे गांव बुदाना में एक बेटे ने पिता की हत्या कर दी। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। आरोपी बेटा निखिल शराब के नशे में धुत होकर घर पंहुचा था। पिता पर जमीन नाम करने का दबाव बनाया। इस बात को लेकर विवाद हुआ।
विज्ञापन
अस्पताल में पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
गाजियाबाद के मोदीनगर से सटे गांव बुदाना में बुधवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात हुई। पुत्र निखिल नेहरा ने अपने पिता हरिओम की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना जमीन अपने नाम कराने को लेकर हुए विवाद के बाद हुई।
घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी निखिल मौके से फरार हो गया। परिजनों ने बताया कि बुधवार देर रात निखिल शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा था। उसने पिता हरिओम पर अपनी जमीन नाम करने का दबाव बनाया। इसी बात को लेकर पिता और पुत्र के बीच तीखा विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्साए निखिल ने अपनी पिस्टल निकाली।
उसने पिता हरिओम पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। निखिल ने हरिओम के सिर, सीने और पेट में कुल पांच गोलियां मारीं। गंभीर रूप से घायल हरिओम की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हत्यारोपी निखिल की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

Trending Videos
जमीन विवाद बना हत्या का कारण
यह हत्या मुख्य रूप से पैतृक जमीन के मालिकाना हक को लेकर हुई है। निखिल लंबे समय से पिता हरिओम पर अपनी जमीन अपने नाम कराने का दबाव बना रहा था। पिता हरिओम इसके लिए तैयार नहीं थे, जिससे दोनों के बीच पुरानी रंजिश बढ़ गई थी। बुधवार रात शराब के नशे में यह विवाद और गहरा गया। इसी विवाद ने अंततः एक जघन्य हत्या का रूप ले लिया।

आरोपी का आपराधिक इतिहास
हत्यारोपी निखिल नेहरा का पहले से ही आपराधिक इतिहास रहा है। वह वर्ष 2018 में अपने छोटे भाई निशु पर भी हमला कर चुका है। उस हमले में निशु गंभीर रूप से घायल हुआ था। पुलिस अब निखिल के पुराने रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। पुलिस टीमें उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए प्रयासरत हैं।