फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Snake bites mother and two children sleeping on ground In Hapur

UP: जमीन पर सो रही मां और दो बच्चों को सांप ने काटा, इलाज के दौरान तीनों की मौत

Mon, 21 Oct 2024 01:35 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 21 Oct 2024 01:35 PM IST
सार

हापुड़ जिले के एक गांव में घर में जमीन पर सो रही महिला और उसके दो बच्चों की सांप के काटने से मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Snake bites mother and two children sleeping on ground In Hapur
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से दर्दनाक खबर सामने आई है। बहादुरगढ़ थाना इलाके में एक महिला और उसके दो बच्चों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। गांव में एक साथ तीन मौत से कोहराम मचा हुआ है। एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से बात कर मदद का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बहादुरगढ़ थाना इलाके के गांव सदरपुर में रहने वाला रिंकू सिंह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है।  सर्प दंश से मजदूर रिंकू सिंह की पत्नी पूनम (30), बेटी साक्षी (12) और बेटे कनिष्क (9) की मौत हो गई।
विज्ञापन


बताया गया है कि रिंकू सिंह के परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। पूनम, बेटी और बेटा रविवार की रात घर पर जमीन पर बिस्तर लगा कर सो रहे थे। देर रात घर में सांप ने कनिष्क के हाथ, साक्षी की पिंडली और पूनम के हाथ की अंगुली में काट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिंकू दूसरे कमरे में सो रहा था, देर रात करीब तीन बजे उसकी आंख खुली। वह बाहर आया तो पत्नी और बच्चों के मुंह से झाग निकलते देख उसके होश उड़ गए। पड़ोसियों की मदद से उसने तीनों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सक ने दोनों बच्चों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। यहां चिकित्सकों ने बच्चों को मृत घोषित कर दिया।

झांड-फूंक भी नहीं आई काम
डॉक्टर द्वारा बच्चों को मृत घोषित करने के बाद भी परिजन मानने के लिए तैयार नहीं हुए, रिंकू और उनके परिजन बच्चों को बुलंदशहर जिले के स्याना क्षेत्र में झांड-फूंक करने वालों के पास भी ले गए, लेकिन वहां भी कोई फायदा नहीं हो सका। वहां से भी उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा।
 

अस्पताल में पूनम की भी हुई मौत
इस दौरान पूनम का उपचार स्थानीय अस्पताल में चलता रहा। चिकित्सकों ने उन्हें बचाने की भरसक कोशिश की, लेकिन दोपहर को पूनम की भी मौत हो गई।

 

मोहल्ले के घरों में नहीं जले चूल्हे
सर्प दंश से महिला और दो बच्चों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं ग्रामीणों में भी शोक की लहर है। शोक में मोहल्ले के घरों में भी सोमवार को चूल्हे नहीं जले।

 

एसडीएम, तहसीलदार ने दी परिजनों को सांत्वना
सूचना मिलते ही एसडीएम साक्षी शर्मा, तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने मृतकों के परिजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

सर्प दंश से एक ही परिवार में तीन लोगों की असमय मौत बेहद दुखद मामला है। घटना के संबंध में उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जा रही है। मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद दिलाई जाएगी। - साक्षी शर्मा, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed