{"_id":"575ef3894f1c1b094e11b869","slug":"smart-city-18-private-13-government-departments-with-the-corporation-will","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी में 18 निजी,13 सरकारी विभाग देंगे निगम का साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी में 18 निजी,13 सरकारी विभाग देंगे निगम का साथ
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 14 Jun 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मार्ट सिटी के लिए चुना गया तो गाजियाबाद नगर निगम का साथ 18 प्राइवेट कंपनियां और 13 सरकारी विभाग भी देंगे। स्मार्ट सिटी प्रपोजल बनाने से पहले निगम ने इन सभी 18 कंपनियों के साथ एमओयू (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) साइन कर लिया है। 13 में से पांच विभागों के साथ भी निगम का करार हो चुका है।
विज्ञापन
कंसलटेंट फर्म अब एससीपी (स्मार्ट सिटी प्रपोजल) में इन विभागों का ब्योरा केंद्र सरकार को भेजेगा। सरकार को आश्वस्त करेगा कि सरकारी योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू किया जा सकेगा।
विज्ञापन
प्राइवेट कंपनियों में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, वाटर मैनेजमेंट, सोलर लाइट और एलईडी लाइट बनाने वाली कंपनी, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, आईटी सेक्टर की कंपनी और पब्लिक ट्रांसपोर्ट के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनियां शामिल हैं। इन कंपनियों ने निगम अधिकारियों को प्रेजेंटेशन दिया था।
विज्ञापन
अब निगम ने इनसे एमओयू साइन कर लिया है। वहीं मंडलायुक्त आलोक सिन्हा की मीटिंग के बाद अब जल निगम, डूडा, जीडीए, पावर कारपोरेशन समेत पांच विभागों से भी एमओयू साइन हो चुका है। स्मार्ट सिटी मिशन के सहायक नोडल अधिकारी एसएस चौहान ने बताया कि बाकी 9 अन्य विभागों से भी जल्द ही एमओयू साइन किया जाएगा। इसकी जानकारी एससीपी में भेजी जाएगी।
उन्होंने बताया कि 20 जून तक प्रपोजल तैयार कर लिया जाएगा और 30 जून से पहले केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय को भेज दिया जाएगा।