फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Skin diseases increased due to humidity and heat in Ghaziabad

उमस और गर्मी से बढ़े त्वचा रोगी: खुजली-रैशेज और फोड़े-फुंसियों की समस्या लोगों में बढ़ी, ऐसे करें अपना बचाव

Mon, 23 Jun 2025 11:14 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 23 Jun 2025 11:14 PM IST
सार

त्वचा रोग विशेष डॉ. एके दीक्षित ने बताया कि पसीने की वजह से खुजली और रैशेज की समस्या अधिक होती है। मरीजों को सलाह दी जा रही है कि जहां तक हो सके साफ-सफाई रखें और त्वचा को सूखा रखें।

विज्ञापन
Skin diseases increased due to humidity and heat in Ghaziabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

उमस भरी गर्मी और पसीने के कारण त्वचा रोग की समस्या बढ़ने लगी है। अस्पताल में सामान्य दिनों की अपेक्षा त्वचा में खुजली, रैशेज और फोड़े-फुंसियों की समस्या वाले मरीज अधिक आ रहे हैं। अन्य दिनों में जहां त्वचा रोग विभाग में 300 के करीब मरीज पहुंचते थे, वहां अब 400 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


त्वचा रोग विशेष डॉ. एके दीक्षित ने बताया कि पसीने की वजह से खुजली और रैशेज की समस्या अधिक होती है। मरीजों को सलाह दी जा रही है कि जहां तक हो सके साफ-सफाई रखें और त्वचा को सूखा रखें। पसीने से भीगने पर स्नान करें और त्वचा को सूखा कर पाउडर लगाएं।

विज्ञापन

सोमवार को दोनों अस्पतालों में 3278 मरीज पहुंचे, जिसमें सामान्य उल्टी-दस्त, डिहाइड्रेशन के अलावा बुखार और त्वचा रोगी शामिल रहे। संयुक्त जिला अस्पताल में कुल 1079 मरीज पहुंचे। एमएमजी अस्पताल में कुल 2199 मरीज पहुंचे, जिसमें से 803 पुरुष, 1112 महिलाएं और 284 बच्चे शामिल रहे। इमरजेंसी और वार्ड में कुल 125 मरीज भर्ती हुए, जिसमें डायरिया-बुखार सहित पोस्ट ऑपरेशन और प्री ऑपरेशन के मरीज शामिल रहे।

प्रिंटर खराब होने से नए काउंटर पर नहीं बनी पर्ची
अस्पताल परिसर में नए बने काउंटर पर सोमवार को ऑनलाइन पर्ची नहीं बन पाई। फिलहाल जो प्रिंटर मिले हैं वह खराब हैं जिसकी वजह से ऑनलाइन पर्ची नहीं निकल पा रही है। पहले से बने पर्ची काउंटर पर सामान्य दिनों की तरह पर्ची बनाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed