{"_id":"692d5bb3f6e8d24297035e52","slug":"skeleton-of-an-unidentified-woman-found-in-a-black-suitcase-on-highway-9-in-hapur-2025-12-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब काले सूटकेस में 'कंकाल': नेशनल हाईवे-9 पर महिला की ऐसे हाल में मिली लाश; ईंख के खेत से आ रही थी बदबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब काले सूटकेस में 'कंकाल': नेशनल हाईवे-9 पर महिला की ऐसे हाल में मिली लाश; ईंख के खेत से आ रही थी बदबू
Mon, 01 Dec 2025 02:44 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, पिलखुवा (हापुड़)
अमर उजाला नेटवर्क, पिलखुवा (हापुड़)
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 01 Dec 2025 02:44 PM IST
सार
हापुड़ जिले के पिलखुवा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां हाईवे-9 पर स्थित राम अस्पताल के सामने गन्ने के खेत से एक काले रंग के सूटकेस में एक अज्ञात महिला का कंकाल बरामद हुआ है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सूटकेस में मिला कंकाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाईवे-9 स्थित राम अस्पताल के सामने गन्ने के खेत में रविवार सुबह एक काले रंग के सूटकेस में अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, यह गन्ने का खेत कला निवासी योगेंद्र कुमार का है। योगेंद्र ने बताया कि सुबह मजदूर खेत में गन्ने की फसल की छोल कर रहे थे, तभी खेत के एक हिस्से में दुर्गंध आने पर उन्होंने आसपास देखा तो सूटकेस में एक शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
मजदूरों ने तुरंत इसकी जानकारी खेत मालिक को दी। सूचना पाकर मौके पर कोतवाली पिलखुवा के प्रभारी निरीक्षक शयोपाल सिंह भी पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, शव कई दिनों पुराना प्रतीत हो रहा है और काफी हद तक सड़-गल चुका है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
ये भी पढ़ें: गाजियाबाद में तड़के सुबह हादसा: फ्लाईओवर से रेलिंग तोड़ नीचे गिरी कार, पिता-पुत्र थे सवार; एक की मौत
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन