फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Sikri festival starts, the first day pilgrims descended

सीकरी मेला शुरू, पहले ही दिन उमड़े श्रद्धालु

Sat, 09 Apr 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मोदीनगर
ब्यूरो,अमर उजाला मोदीनगर Updated Sat, 09 Apr 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
Sikri festival starts, the first day pilgrims descended
मं‌दिर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर भारत का प्रसिद्ध देवी सीकरी मेला शुक्रवार से शुरू हो गया। मेले के पहले दिन ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मेले का उद्घाटन एसडीएम ने किया और अव्यवस्थाओं पर उन्होंने नाराजगी जताएगी।   

विज्ञापन


एसडीएम अतुल कुमार ने शुक्रवार को सीकरी खुर्द में लगने वाले प्रसिद्ध एतिहासिक मेले का फीता काटकर कर शुभारंभ किया। शुक्रवार को प्रथम नवरात्रा होने के कारण मेले में श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ जुटी। मंदिर परिसर महामाया के उद्घोष से गूंज उठा।
विज्ञापन


प्रथम दिन मेले में अव्यवस्था को लेकर एसडीएम अतुल कुमार भड़क उठे। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों का कहा कि यदि किसी कार्य की अनुमति चाहिए तो उनको बताए लेकिन वह व्यवस्था में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पार्किंग के ठेकेदार द्वारा तय मानक से अधिक पार्किंग वसूलने पर नाराजगी। इस पर कोतवाली प्रभारी ब्रिजेश शर्मा ने पार्किंग ठेकेदार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने ठेकेदार को हिदायत दी की पार्किंग स्थल पर बोर्ड लगाकर तय किराया वसूला जाए।

मेले की सुरक्षा को किए पुख्ता इंतजाम
मेले में अस्थाई चौकी स्थापित की गई है। इसका प्रभारी जितेंद्र बालियान को बनाया गया है। जितेंद्र बालियान ने बताया कि पिछली चेन स्नेचिंग की वारदातों के मद्देनजर समस्त मेला परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। 

मेले की सुरक्षा के लिए 35 एसआई, जिनमें तीन महिला एसआई, 125 कांस्टेेबल, जिनमें 45 महिला कांस्टेबल, तीन ट्रैफिक एसआई, 20 ट्रैफिक कांस्टेबल और एक कंपनी पीएसी की तैनात रहेगी।

रेलवे प्रशासन ने दी हिदायत
स्टेशन अधीक्षक मनमोहन त्यागी ने श्रद्धालुओं से ट्रेन की छत पर सफर न करने की सख्त हिदायत दी है । उन्होंने कहा कि दिल्ली मेरठ रेलवे  रूट पर मेमू का संचालन शुरू होने के बाद से इस रूट पर ज्यादातर ट्रेन इलेक्ट्रिक इंजन से चल रही हैं।


इस कारण इस रूट से गुजर रहे बिजली के तारों में 25 हजार वोल्ट का करंट है। उन्होंने बताया सीकरी मेले को देखते हुए 10 से 15 अप्रैल के बीच ट्रेन चालकों को रेलवे फाटक से गुजरते समय लगातार धीमी गति रखने का निर्देश दिया गया है। मेले के दौरान रेलवे प्रशासन से खासकर सीकरी, तिबडा और हापुड़ फाटक पर अतिरिक्त गैट मैन की व्यवस्था को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed