{"_id":"629c769813dd9e2bb364696c","slug":"sihani-gate-girl-consumes-poison-getting-frustrated-from-eve-teasing","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: स्कूल आते-जाते वक्त छेड़छाड़ करता था आरोपी, परेशान होकर 10वीं की छात्रा ने खाया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: स्कूल आते-जाते वक्त छेड़छाड़ करता था आरोपी, परेशान होकर 10वीं की छात्रा ने खाया जहर
Sun, 05 Jun 2022 02:55 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 05 Jun 2022 02:55 PM IST
सार
छात्रा के परिजनों ने बताया कि आरोपी ने उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की थी। उन्होंने नितेश के परिजनों से शिकायत की और पड़ोसी होने की बात कहकर उसे समझाने की बात कही, लेकिन इसके बाद भी वह छात्रा को परेशान करता रहा। आरोप है कि युवक ने उनकी बेटी को फंसाकर जान देने के लिए उकसाया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र में मनचले की हरकतों से परेशान होकर 10वीं की एक छात्रा द्वारा जहर खाने का मामला सामने आया है। मनचला नितेश स्कूल आते-जाते समय छात्रा से छेड़छाड़ करता था। कुछ समय से वह और उसके परिवार वाले छात्रा पर शादी करने का दबाव बना रहे थे। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में छात्रा के परिजनों ने बताया कि नितेश ने उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ भी की है। उन्होंने नितेश के परिजनों से शिकायत की और पड़ोसी होने की बात कहकर उसे समझाने की बात कही, लेकिन इसके बाद भी वह छात्रा को परेशान करता रहा। आरोप है कि युवक ने उनकी बेटी को फंसाकर जान देने के लिए उकसाया।
विज्ञापन
जहर खाने से छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है। वह आईसीयू में भर्ती है। सीओ सिटी द्वितीय आलोक दुबे का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। छात्रा की स्थिति के बारे में चिकित्सकों से बात की जा रही है।
विज्ञापन
छात्रा को जहर खाने के लिए उकसाया
परिजनों के अनुसार मंगलवार रात नितेश ने फोन पर छात्रा से बात करते हुए जहर खाने की बात कही। ऐसे में छात्रा ने जहरीला पदार्थ खा लिया लेकिन नितेश ने नहीं खाया। काफी देर तक छात्रा कमरे से बाहर नहीं आई। परिजन जब कमरे में गए तो वह बेहोश पड़ी मिली।