{"_id":"636e75414a6875466330754c","slug":"sexual-assault-of-student-in-modinagar-hotel-accused-from-another-community","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: होटल में ले जाकर छात्रा से किया दुष्कर्म, विशेष समुदाय के आरोपी पर धर्मांतरण का दवाब डालने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: होटल में ले जाकर छात्रा से किया दुष्कर्म, विशेष समुदाय के आरोपी पर धर्मांतरण का दवाब डालने का आरोप
Fri, 11 Nov 2022 09:46 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, मोदीनगर (गाजियाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोदीनगर (गाजियाबाद)
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 11 Nov 2022 09:46 PM IST
सार
एक कॉलोनी निवासी किशोरी 11वीं कक्षा में पढ़ती है। बताया गया है कि छात्रा की मुलाकात कॉलेज में पढ़ने वाले विशेष समुदाय के छात्र से हुई। दोनों के बीच पहले फोन और वीडियो कॉल पर बात होने लगी। आरोपी ने वीडियो कॉल कर छात्रा के आपत्तिजनक फोटो खींच लिए।
विज्ञापन
love bird
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छात्रा की अश्लील फोटो बनाकर ब्लैकमेल कर होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी विशेष समुदाय का है और छात्रा पर धर्म परिवर्तन का दबाव भी बना रहा था। विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा व उसके परिजनों को अंजाम भुगतने की धमकी दी। होटल पर पहुंचकर लोगों ने हंगामा किया।
विज्ञापन
एक कॉलोनी निवासी किशोरी 11वीं कक्षा में पढ़ती है। बताया गया है कि छात्रा की मुलाकात कॉलेज में पढ़ने वाले विशेष समुदाय के छात्र से हुई। दोनों के बीच पहले फोन और वीडियो कॉल पर बात होने लगी। आरोप है कि आरोपी ने वीडियो कॉल कर छात्रा के आपत्तिजनक फोटो खींच लिए। इसके बाद आरोपी छात्रा को ब्लैकमेल कर होटल में आने के लिए दबाव बनाने लगा।
विज्ञापन
आरोप है कि फोटो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने छात्रा को होटल में बुला लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने लगा। परिवार या शिकायत करने पर आरोपी ने छात्रा को परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
आरोपी की धमकी से परेशान होकर छात्रा ने परिजनों को आपबीती बताई। परिजन और स्थानीय संगठन के कार्यकर्ता एकत्र होकर होटल पहुंचे और हंगामा किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।