{"_id":"65ec4e43558caa26590d4e79","slug":"seven-year-old-girl-kidnapped-for-five-thousand-rupees-in-ghaziabad-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच हजार के लिए मासूम का अपहरण: पड़ोसी की बेटी को आरोपी ले गया झांसी, एक सुराग से चढ़ा पुलिस के हत्थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच हजार के लिए मासूम का अपहरण: पड़ोसी की बेटी को आरोपी ले गया झांसी, एक सुराग से चढ़ा पुलिस के हत्थे
Sat, 09 Mar 2024 05:26 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 09 Mar 2024 05:26 PM IST
सार
गाजियाबाद में सात साल की बच्ची को पांच हजार रुपये के लिए किडनैप करने के मामले में एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने झांसी पुलिस की मदद से आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कौशाम्बी पुलिस ने सात साल की बच्ची अंजली को किडनैप करने के आरोप में बिलवई थाना कोतवाली महोबा यूपी निवासी मदन को गिरफ्तार किया है। आरोपी मदन ने उधार के 5000 रुपये नहीं देने पर पड़ोसी कृष्णा की सात साल की बेटी अंजली को किडनैप कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
डीसीपी निमिष पाटिल का कहना है कि घटना की शिकायत मिलने पर टीम का गठन करके सर्विलांस और अन्य तरीके से आरोपी की लोकेशन पता कर ली थी। वह ट्रेन से अंजली को महोबा लेकर जा रहा था। जब वह झांसी पहुंचा तो आरोपी को बेटे ने फोन करके बता दिया था कि पुलिस तलाश कर रही है। इस बीच पुलिस ने झांसी पुलिस की मदद से आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन