फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Seven patients including mother and daughter found corona positive in Ghaziabad

खत्म नहीं हुआ कोरोना: गाजियाबाद में मां-बेटी समेत सात मरीज मिले पॉजिटिव, जिले में नौ मरीजों का चल रहा इलाज

Sat, 24 Feb 2024 10:49 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 24 Feb 2024 10:49 PM IST
सार

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि वसुंधरा निवासी एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित हुए थे। संपर्क रहने वाली 41 वर्षीय उनकी पत्नी, 14 व 12 वर्षीय दो बेटियों ने जांच कराई तो उनकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन
Seven patients including mother and daughter found corona positive in Ghaziabad
कोरोना वार्ड - फोटो : amar ujala

विस्तार

गाजियाबाद के अलग-अलग क्षेत्र में मां-बेटी व पिता-पुत्र समेत कोरोना के सात मरीजों की पुष्टि हुई है। शनिवार को 68 लोगों की कोरोना जांच हुई थी। इनमें से सात मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस समय जिले में नौ मरीजों का इलाज चल रहा है। एक मरीज अस्पताल में हैं, जबकि आठ मरीज होम आइसोलेशन में हैं।

विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि वसुंधरा निवासी एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित हुए थे। संपर्क रहने वाली 41 वर्षीय उनकी पत्नी, 14 व 12 वर्षीय दो बेटियों ने जांच कराई तो उनकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा राजनगर निवासी 53 वर्षीय पुरुष व उनके 26 वर्षीय बेटे को 15 फरवरी से खांसी, जुकाम और बुखार के लक्षण थे। दोनों ने निजी लैब में जांच कराई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं वैशाली निवासी 23 वर्षीय युवक को खांसी, सिर व गले में दर्द और बुखार की परेशानी थी। युवक ने कौशांबी के एक अस्पताल में कोरोना की जांच कराई थी। वहीं साहिबाबाद निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग को 20 फरवरी से बुखार की शिकायत थी। तेज बुखार और मधुमेह होने से निजी अस्पताल में जांच कराने गए थे। सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि इस समय जिले में कुल नौ मरीजों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed