फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   seven arrested for doing frauds with people in the name of astrology

गाजियाबाद: ज्योतिष के नाम पर लोगों से करते थे ठगी, गिरोह के सात शातिर गिरफ्तार, सरगना फरार

Mon, 08 Mar 2021 10:55 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 08 Mar 2021 10:55 AM IST
विज्ञापन
seven arrested for doing frauds with people in the name of astrology
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
साहिबाबाद पुलिस ने राजेंद्र नगर सेक्टर-3 में ज्योतिष के नाम पर समस्या का समाधान करने का झांसा देकर लोगों से लाखों की ठगी करने वाले गिरोह के सात शातिरों को गिरफ्तार किया है। मौके से तीन सीपीयू, 18 मॉनीटर, 13 फोन, लोगों का डाटा और लेनदेन के दस्तावेज बरामद हुए हैं। हालांकि गिरोह का सरगना मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


साहिबाबाद सीओ आलोक दुबे ने बताया कि पुलिस को राजेंद्र नगर सेक्टर तीन के एक फ्लैट में ज्योतिष के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के होने की मुखबिर से सूचना मिली। शनिवार रात एसएचओ विष्णु कौशिक ने पुलिस बल के साथ छापा मारा। पुलिस ने सात लोगों को मौके से गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी शैलेष कुमार, संदीप यादव, पिंटू कुमार, आशीष, विजय कुमार निवासी हाल पता राजेंद्र नगर सेक्टर पांच और रंजन कुमार व अमित कुमार निवासी गिरधर एंक्लेव साहिबाबाद हैं। सभी आरोपी मूलरूप से बिहार के रहने वाले हैं। गिरोह का सरगना धमेंद्र फरार हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि मौके से पुलिस ने तीन सीपीयू, 18 मॉनीटर, 11 कीबोर्ड, 9 माउस, 13 फोन, ग्राहकों का डाटा और लेनदेन के दस्तावेज बरामद किए हैं। आरोपियों ने किराए पर यह फ्लैट दिल्ली के एक व्यक्ति से लिया था।

ऐसे करते थे ठगी
एसएचओ विष्णु कौशिक ने बताया कि आरोपियों का कहना है कि धर्मेंद गिरोह का सरगना है। वह ही कंपनियों से लोगों का डाटा खरीदकर लाता था। इसके बाद वह लोगों के नंबरों पर समस्या के समाधान कराने के लिए मेसेज भेजते थे। जो लोग झांसे में आते थे वह मेसेज में दिए गए नंबर पर कॉल करते थे। 
 

फिर वह ‘ओम नम: शिवाय वैदिक ज्योतिष केंद्र में आपका स्वागत है’ कहकर खुद को ज्योतिषी बताकर लोगों से उनकी समस्या पूछते थे। इसके बाद समाधान बताने के एवज में झांसे में लेकर अपने खाते में 2100 , 5100, 11 हजार और 21 हजार रुपये डलवाते थे। खाते में रुपये आने के बाद शातिर कॉल नहीं उठाते थे। वह इस तरह से लोगों के साथ करीब एक साल से लाखों की ठगी कर चुके हैं। पकड़े गए सभी आरोपी 10 और 12वीं पास हैं।

खाते, नंबरों का विवरण खंगाल रही पुलिस
साहिबाबाद एसएचओ ने बताया कि धर्मेंद्र की तलाश में पुलिस विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही है। साथ ही पुलिस ने मौके से कई दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस उनकी जांच करा रही है कि किस के माध्यम से और कैसे यह लोगों का डेटा लाते हैं। साथ ही किसकी आईडी पर बैंकों में यह खाते खोले गए हैं। धर्मेंद्र के पकड़े जाने पर ही और जानकारी मिल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed