फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Schools to Decision, give 21 to Yoga

स्कूलों को फरमान, 21 को कराएं योग

Fri, 16 Jun 2017 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Updated Fri, 16 Jun 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
Schools to Decision, give 21 to Yoga
योग - फोटो : amar ujala

गाजियाबाद। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। सामाजिक संस्थाओं के  साथ ही प्रशासनिक अमला भी तैयारियों में जुटा हुआ है। यहां तक कि गर्मी की छुट्टियों में बंद स्कूलों को भी 21 जून को योग कार्यक्रम के आयोजन के आदेश दे दिए गए हैं।

विज्ञापन


सीबीएसई के संयुक्त सचिव ने सभी स्कूलों में योग कराने के आदेश जारी हैं। सीबीएसई ने वेबसाइट पर ऑनलाइन सर्कुलर जारी किया है। संयुक्त सचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा है कि स्कूल प्रशासन विद्यार्थियों को सामूहिक तौर पर योग अभ्यास कराए।
विज्ञापन


योग दिवस को एक दिन नहीं बल्कि साप्ताहिक तौर पर मनाते हुए योग कार्यशाला, संगोष्ठी, वार्ता के साथ ही वाद-विवाद प्रतियोगिता भी कराई जाए। अब समस्या यह है कि गर्मी की छुट्टियों में स्कूल संचालक बच्चों को बुलाकर योग कैसे कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गीता संजय मेमोरियल स्कूल की प्रिंसिपल अलका सिंघल ने बताया कि योग कराने के लिए सीबीएसई से संदेश मिल गया है। ऐसे में प्रयास है कि 21 जून को शिक्षिकाएं व बच्चे स्कूल पहुंच जाएं। व्यक्तिगत तौर पर शिक्षिकाओं और बच्चों से संपर्क किया जा रहा है।


ठाकुरद्वारा स्कूल की प्रिंसिपल पूनम शर्मा ने कहा कि छुट्टियों की वजह से आयोजन में परेशानी आ रही है। फिर भी प्रयास किया जा रहा है। उधर, माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी आदेश का पालन डीआईओएस को कराना है। डीआईओएस ने बताया कि 21 जून को स्कूलों के माध्यम से बच्चों को कविनगर रामलीला मैदान में सामूहिक तौर योग करने के लिए बुलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed