फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Schools for classes 1 to 12 closed in Ghaziabad and Meerut amid rain alerts

आज बंद रहेंगे स्कूल: यूपी के इन तीन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पहली से 12वीं तक के विद्यालय नहीं खुलेंगे

Fri, 10 Jul 2026 12:30 AM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: विकास कुमार Updated Fri, 10 Jul 2026 12:30 AM IST
सार

School Closed in UP: प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बाल सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए यह कदम उठाया गया है। यह आदेश जिले में संचालित होने वाले समस्त परिषदीय (सरकारी), मान्यता प्राप्त, प्राइवेट, अशासकीय सहायता प्राप्त और सीबीएसई, आईसीएसई व उत्तर प्रदेश बोर्ड सहित अन्य सभी बोर्डों से संबद्ध स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा।

विज्ञापन
Schools for classes 1 to 12 closed in Ghaziabad and Meerut amid rain alerts
यूपी के इन दो जिलों में शुक्रवार को स्कूल रहेंगे बंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद जनपद में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और मौसम विभाग की गंभीर चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। गाजियाबाद के जिलाधिकारी (डीएम) के निर्देशों के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने कल, यानी 10 जुलाई 2026 को जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। यह आदेश नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी विद्यालयों पर अनिवार्य रूप से लागू होगा।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, मौसम विभाग ने 10 जुलाई 2026 के लिए गाजियाबाद जनपद में तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि की आशंका जताते हुए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। लगातार हो रही बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव और जल-जमाव की स्थिति बनी हुई है, जिससे बच्चों के लिए सुरक्षित विद्यालय संचालन में बाधा आ सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा आदेश
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बाल सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए यह कदम उठाया गया है। यह आदेश जिले में संचालित होने वाले समस्त परिषदीय (सरकारी), मान्यता प्राप्त, प्राइवेट, अशासकीय सहायता प्राप्त और सीबीएसई, आईसीएसई व उत्तर प्रदेश बोर्ड सहित अन्य सभी बोर्डों से संबद्ध स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गाजियाबाद ने सख्त हिदायत दी है कि सभी स्कूल संचालक और हितधारक इस सरकारी आदेश का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें। आदेश का उल्लंघन करने वाले स्कूलों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

मेरठ में बंद रहेंगे स्कूल
मेरठ में भी कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश जिलाधिकारी मेरठ के निर्देशों के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, मेरठ द्वारा जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 10 जुलाई को मेरठ जनपद में तेज आंधी, भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण उत्पन्न हुई जलभराव की स्थिति और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

गाजियाबाद-मेरठ के बाद कासगंज में भी स्कूल बंद
कासगंज जिले में भी लगातार हो रही बारिश के चलते जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए बृहस्पतिवार को बड़ा फैसला लिया। डीएम के आदेश पर शुक्रवार को जिले के नर्सरी और कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी सरकारी व निजी विद्यालय बंद रहेंगे। प्रशासन ने आदेश का कड़ाई से पालन करने को कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed