फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   School Management Report on Parents

स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों पर दर्ज कराई रिपोर्ट

Sun, 25 Jun 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Updated Sun, 25 Jun 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
School Management Report on Parents
फीस वृद्धि पर भड़के अभिभावक - फोटो : amar ujala

साहिबाबाद। राजेंद्र नगर स्थित खेतान पब्लिक स्कूल के बाहर अभिभावकों द्वारा 29 बच्चों की टीसी काटने के विरोध में हंगामा करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। स्कूल प्रबंधन ने साहिबाबाद थाने में चार अभिभावकों पर नामजद और अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।       

विज्ञापन

       
एएसपी अनूप सिंह ने बताया कि शनिवार को स्कूल प्रबंधक के खिलाफ अभिभावकों ने हंगामा किया था। इसके बाद अभिभावकों ने स्कूल के सभी गेटों पर ताला लगाकर करीब सात घंटे तक स्कूल प्रबंधन को बंधक बनाए रखा ।
विज्ञापन


स्कूल प्रबंधन ने स्कूल के गेट पर ताला लगाने वालों के खिलाफ साहिबाबाद थाने में शिकायत दी थी। साथ ही ताला लगाने वालों के कुछ फोटो भी दिए थे। इस पर पुलिस ने अभिभावक संदीप गुप्ता, सुरेंद्र कुमार, सांतना, सीमा त्यागी समेत कई अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, ऑल इंडिया स्कूल पैरेंट्स एसोसिएशन के पदाधिकारी सचिन सोनी का कहना है कि पुलिस को अभिभावकों ने पहले शिकायत दी थी। पुलिस ने अभिभावकों का आंदोलन खत्म कराने की साजिश के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed