फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Sanitary survey of the public "yes" to increase the number of city

स्वच्छता सर्वेक्षण में जनता की ‘हां’ बढ़ाएगी शहर के नंबर

Thu, 19 Jan 2017 10:28 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 19 Jan 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
Sanitary survey of the public "yes" to increase the number of city
स्मार्ट सिटी - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद। देश के 500 शहरों में चल रहे स्वच्छता सर्वेक्षण में जनता की ‘हां’ गाजियाबाद के नंबर बढ़ा सकती है। क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम फोन पर शहर के किसी भी नागरिक से फीड बैक ले सकती है। ऐसे में लोगों ने जवाब नकारात्मक दिए तो स्वच्छता की दौड़ में शहर पिछड़ सकता है।

विज्ञापन


सर्वेक्षण के तहत स्वच्छता के विभिन्न मानकों पर शहरों को परखा जाएगा और उसके आधार पर रैंकिंग तय की जाएगी। 2000 अंकों की इस परीक्षा में 45 फीसदी अंक डॉक्यूमेंटेशन के होंगे। यानी नगर निगम ने स्वच्छता के क्षेत्र में अभी तक जो योजनाएं लागू की है उनके दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे।
विज्ञापन


30 फीसदी यानी 600 अंक सिटीजन फीड बैक के होंगे। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के पास बड़ी संख्या में लोगों के नंबर पहुंच चुके हैं। निगम अधिकारियों ने बताया कि क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम फोन करके लोगों से छह सवाल पूछेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें अलग-अलग जवाब के लिए अलग अंक निर्धारित हैं। लोगों ने सवालों के जवाब नकारात्मक दिए तो अंक नेगेटिव (माइनस में) मिलेंगे। इसकी वजह से स्वच्छता सर्वेक्षण में गाजियाबाद बीते साल की तरह पिछड़ सकता है।

इन मानकों पर परखा जाएगा शहर
डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, पब्लिक और कम्युनिटी टॉयलेट्स की उपलब्धता, खुले में शौच मुक्त शहर बनाने के लिए किए प्रयास, कूड़ा कलेक्शन सेंटर से कचरा उठाने की फ्रीक्वेंसी, डस्टबिन्स की उपलब्धता

80 ‘स्वच्छाग्रही’ को निगम अफसरों ने दी ट्रेनिंग
नगर निगम ने शहर के सभी 80 वार्डों में स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने के लिए 80 ‘स्वच्छाग्रही’ नियुक्त किए हैं। बृहस्पतिवार को नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.आरके यादव, अपर नगर आयुक्त डीके सिन्हा और स्वच्छ भारत मिशन के लिए काम करने वाली कंसलटेंट फर्म के एक्सपर्ट ने उन्हें ट्रेनिंग दी।


अपर नगर आयुक्त ने कहा कि शहर के सभी 80 वार्डों को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए प्रयास करना है। स्वच्छाग्रही लोगों को जागरूक करेंगे। यही नहीं क्षेत्र में सार्वजनिक, सामुदायिक टॉयलेट्स की आवश्यक्ता से निगम को अवगत कराएंगे। स्वच्छ भारत मिशन की गाइड लाइन के मुताबिक काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed