फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Sai park will be managed by the U-turn traffic

साईं उपवन यू-टर्न से मैनेज होगा ट्रैफिक

Thu, 14 Apr 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 14 Apr 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Sai park will be managed by the U-turn traffic
सड़क - फोटो : अमर उजाला

अंबेडकर जयंती के चलते बृहस्पतिवार को शहर में विभिन्न कार्यक्रमों और शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। यातायात व्यवस्था को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने शहर के कई प्वाइंट पर रूट डायवर्जन करने का फैसला लिया है। किया है।

विज्ञापन


उधर मेरठ में भी अंबेडकर जयंती के विभिन्न कार्यक्रमों और शोभायात्रा के चलते हाईवे पर भी सफर आसान नहीं रहेगा। गाजियाबाद-मेरठ के बीच संचालित होने वाले वाहनों को घूमकर जाना पड़ सकता है।
विज्ञापन


ट्रैफिक इंस्पेक्टर अनिल यादव ने बताया कि शोभायात्रा दोपहर तीन बजे अंबेडकर पार्क से शुरू होकर अंबेडकर रोड़ की तरफ आएगी। उस वक्त चौधरी मोड़ से अंबेडकर रोड की ओर जाने वाले वाहनों को रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद शोभायात्रा के पुराना बस अड्डा से दीनागढ़ी की ओर जाने पर पुराना बस अड्डा पर ट्रैफिक रोक दिया जाएगा। उधर से घूमकर सिहानी गेट थाने के  सामने की ओर से शोभायात्रा पुराना बस अड्डा की ओर से होते हुए अंबेडकर पार्क पहुंचेगी।

इस दौरान फ्लाईओवर से नीचे की ओर से आने वाले वाहनों को रोककर फ्लाईओवर के ऊपर से निकाला जाएगा। डायवर्जन करीब सात बजे तक खत्म हो जाने की संभावना है। इसके बाद ही ट्रैफिक सुचारु हो सकेगा।

उधर मेरठ में आयोजित कार्यक्रमों के चलते भी दिल्ली-मेरठ के बीच सफर मुश्किलों भरा हो सकता है। मेरठ की एसपी ट्रैफिक किरण यादव के अनुसार अंबेडकर जयंती के चलते दिल्ली-गाजियाबाद की ओर से आने वाली रोडवेज बसें, जिन्हें भैसाली अड्डा जाना है, उन्हें परतापुर तिराहे से डायवर्ट कर परतापुर बाईपास, कंकरखेड़ा फ्लाईओवर से बेगमपुल होते हुए भैसाली की ओर भेजा जाएगा। वापसी में भी यह बसें इसी रास्ते से दिल्ली व गाजियाबाद जा सकेंगी।

देवी मंदिर पर भी तैनात रहेगा पुलिस बल
दुर्र्गा अष्टमी की वजह से बृहस्पतिवार को दिल्ली गेट स्थित देवी मंदिर पर भक्तों की भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस बल तैनात किया जाएगा। दोपहर एक बजे से पंखा शोभायात्रा मंदिर से निकाली जाएगी, जिस वक्त वाहन चालकों को चौधरी मोड़ से मोहननगर की ओर जाने वाले वाहन चालकों को जाम की वजह से परेशानी हो सकती है, हालांकि रूट डायवर्जन लागू नहीं किया जाएगा।


एनएच-24 टू एनएच-58 लिंक रोड की शुरुआत से पहले जीडीए साईं उपवन के सामने जीटी रोड पर यू-टर्न बनाएगा। इस यू-टर्न के जरिए गाजियाबाद (ठाकुरद्वारा से) की ओर से आकर मेरठ रोड (एनएच-58) जाने वाला ट्रैफिक गुजरेगा। बुधवार को लिंक रोड के ट्रैफिक प्लान पर सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीआरआरआई) के विशेषज्ञों ने जीडीए में प्रेजेंटेशन दिया।

मेरठ तिराहे (एनएच-58) से एनएच-24 को जोड़ने वाली 6 लेन की लिंक रोड के रेलवे के हिस्से पर तेजी से काम जारी है। लिंक रोड की शुरुआत जुलाई में होने की उम्मीद है। रोड शुरू होने के बाद दिल्ली-नोएडा से आकर मेरठ-हरिद्वार जाने वाला ट्रैफिक मेरठ तिराहा होकर गुजरेगा। एनएच-58 के जरिए मेरठ की ओर से आने वाला ट्रैफिक निकलेगा। दूसरी ओर यहीं पर नया बस अड्डा मेट्रो स्टेशन भी प्रस्तावित है। ऐसा होने केबाद मेरठ तिराहा बेहद व्यस्त हो जाएगा।

जीडीए अधीक्षण अभियंता एके गुप्ता ने बताया कि सीआरआरआई के विशेषज्ञों ने जीटी रोड पर यू-टर्न बनाने की संस्तुुति की है। लिंक रोड की शुरुआत के बाद लागू होने वाले ट्रैफिक प्लान का प्रेजेंटेशन दिया गया है। जल्द ही इस दिशा में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह होगा नया ट्रैफिक प्लान
 मोहननगर से ठाकुरद्वारा जाने वाले वाहन सीधे न जाकर पहले एनएच-58 की ओर मुड़ेंगे। फिर दाहिनी ओर गोल चक्कर रोड से होते हुए नया बस अड्डा के पास जीटी रोड पर पहुंचेंगे। एनएच-24 से लिंक रोड के जरिए मेरठ तिराहा आने वाला ट्रैफिक भी इसी व्यवस्था में गाजियाबाद या हिंडन की ओर आएगा।


 मेरठ से आने वाले वाहन सीधे तिराहे पर आने की बजाय गोलचक्कर रोड से होते हुए नया बस अड्डा के पास जीटी रोड पर आएंगे। यहां से जीटी रोड पर बने ग्रेड सेपरेटर के जरिए मोहननगर की ओर जाएंगे। गाजियाबाद से मोहननगर जाने वाला ट्रैफिक भी ग्रेड सेपरेटर से ही गुजरेगा।

मेरठ रोड से आने वाला ट्रैफिक गोल चक्कर रोड के जरिए ग्रेड सेपरेटर के बगल से लिंक रोड पर जाएगा।
गाजियाबाद से मेरठ रोड (एनएच-58) जाने वालों के लिए सांई उपवन के सामने यू-टर्न बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed