फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   sadak hadse me yuvak ki maut

सड़क हादसे में युवक की मौत, 40 दिन बाद हुई एफआईआर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 05:40 PM IST
विज्ञापन
sadak hadse me yuvak ki maut
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। शहर कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसे में हुई एक युवक की मौत के मामले में 40 दिन बाद रिपोर्ट दर्ज हुई है। रिपोर्ट अज्ञात चालक के खिलाफ मृतक के भाई ने दर्ज कराई है। मृतक के भाई का कहना है कि लॉक डाउन के चलते वह रिपोर्ट दर्ज कराने थाने नहीं आ सका। शरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है। जिला बुलंदशहर के नयाबांस मजरा साहनपुर निवासी इरफान नोएडा की एक कंपनी में काम करता था। गत 22 मार्च को वह रात में कंपनी में ही काम करने वाले दोस्त विवेक तोमर के साथ बाइक से गांव जा रहा था। जैसे ही वह लालकुआं के निकट पहुंचा था तो तेज रफ्तार एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी थी। जिससे इरफान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विवेक तोमर गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इस मामले में मृतक के भाई इमरान ने अब नगर कोतवाली में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसका कहना है कि वह भाई के क्रिया-कर्म और लॉक डाउन के चलते रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सका था। पुलिस का कहना है कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed