फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   rupees blown on female dancers at farm house night party in ghaziabad

Ghaziabad: फार्म हाउस में नाइट पार्टी, महिला डांसरों को बुलाकर उड़ाए गए नोट, वीडियो वायरल होने के बाद FIR दर्ज

Sat, 12 Nov 2022 06:02 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sat, 12 Nov 2022 06:02 PM IST
सार

पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो पुराना लग रहा है। फार्म हाउस पर जाकर वायरल वीडियो की सत्यता जांच करने पर पता चला कि यह कई दिन पुराना है। फिलहाल मामले में फार्म हाउस के संचालक सुभाष यादव और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
rupees blown on female dancers at farm house night party in ghaziabad
गाजियाबाद के फार्म हाउस में नाइट मुजरा पार्टी का एक वीडियो वायरल हुआ है। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गाजियाबाद स्थित एक फार्म हाउस में देर रात मुजरा पार्टी हुई। इसमें कई महिला डांसरों को बाहर से बुलाया गया। डांस पार्टी के बीच जमकर शराब चली और महिलाआं पर नोट उड़ाए गए। पार्टी का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। हालांकि पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि वीडियो कई दिन पुराना है। फिलहाल मामले की जांच कर रहे हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन


दरअसल, वायरल वीडियो में दो महिला डांसर नाचते हुए दिखाई दे रही हैं। वहां मौजूद लोग हुक्का पी रहे हैं। महिला डांसरों पर कुछ लोग नोट उड़ाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान वहां शराब की बोतलें और गिलास भी रखे दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के कनावनी में गंगा सागर वाटिका का बताया जा रहा है। इसके बाद पुलिस मौके पर जांच करने के लिए भी पहुंची थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन




SP ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो पुराना लग रहा है। फार्म हाउस पर जाकर वायरल वीडियो की सत्यता जांच की गई है। फार्म हाउस के संचालक सुभाष यादव और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। वहीं जिस शख्स ने वीडियो बनाया है, उसका दावा है कि ये दो से तीन दिन पुराना है। फिलहाल पुलिस फार्म हाउस में लगे CCTV कैमरों की फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed