फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   roobery near police piket

पुलिस पिकेट की बगल में मजदूरों को बंधक बना सीमेंट एजेंसी पर डाका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
roobery near police piket
पुलिस पिकेट के पास सीमेंट एजेंसी पर डाका
विज्ञापन

गाजियाबाद। विजय नगर थाना क्षेत्र के सिद्धार्थ विहार में पुलिस पिकेट के पास 10 सशस्त्र बदमाशों ने मंगलवार रात सीमेंट एजेंसी पर डकैती डाली। तीन मजदूरों को बंधक बनाकर बदमाश सीमेंट के 400 कट्टों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली लूटकर ले गए। विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचों की बट से मजदूरों को घायल कर दिया। खास यह है कि पुलिस ने घटना की गंभीरता को दरकिनार कर डकैती को चोरी में दर्ज किया है।
राहुल विहार सेकेंड निवासी ब्रजपाल सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह सीमेंट कारोबारी हैं। सिद्धार्थ विहार स्थित बादल मार्केट में उनकी अगम सीमेंट एजेंसी है। ब्रजपाल सिंह के मुताबिक, सोमवार रात सीमेंट के 400 कट्टे लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली एजेंसी के बाहर खड़ी थी। एटा निवासी दो मजदूर पप्पू व नरेंद्र ब्रजपाल के कार्यालय में सोये हुए थे, जबकि ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालक सर्वेश बाहर तख्त पर सो रहा था। रात करीब साढ़े 11 बजे हथियारबंद 10 बदमाश आ धमके। सर्वेश को गन प्वाइंट पर लेकर कार्यालय में घुसे और फिर तीनों को बंधक बना दिया। सात बदमाश दफ्तर में तीनों मजदूरों से मारपीट करते रहे, जबकि तीन बदमाश सीमेंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली लूटकर भाग गए। इसके बाद अंदर घुसे बदमाश तमंचे की बट से से घायल कर सर्वेश से 20 हजार रुपये व मोबाइल तथा पप्पू से 500 रुपये लूटकर रात करीब 12 बजे भाग गए। बदमाश जाते समय शटर में बाहर से ताला जड़ गए।
विज्ञापन

मालिक ने जीपीएस से ट्रैक कर पकड़ा ट्रैक्टर
सर्वेश ने किसी तरह बंधनमुक्त होकर बाकी दोनों के हाथ-पांव खोले। तीनों ने शटर को एक तरफ से उठाकर उखाड़ दिया और ब्रजपाल को घटना बताई। ट्रैक्टर में जीपीएस लगा था, लिहाजा ब्रजपाल ने पुलिस को सूचना देकर ट्रैक्टर सर्च करना शुरू कर दिया। ब्रजेश ने पुलिस साथ लेकर रात करीब तीन बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली को कालिंदीकुंज महामाया फ्लाईओवर पर पकड़कर एक आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

150 मीटर दूर मौजूद थी पुलिस
घटनास्थल से करीब 150 मीटर दूर तिगरी कट है। यहां पुलिस पिकेट बनी हुई है। घटना के वक्त भी पुलिस की गाड़ी मौजूद थी। बदमाश करीब आधे घंटे तक उत्पात मचाते रहे, लेकिन पुलिस मुस्तैदी की औपचारिकता निभाने में मशगूल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed