फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Robbery in Ghaziabad worth one crore rupees breaking news crime in delhi ncr

वारदात : गाजियाबाद के व्यापारी के घर में घुसे डकैत, बंदूक के बल पर बंधक बनाकर ले उड़े एक करोड़

Wed, 26 May 2021 07:59 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 26 May 2021 07:59 PM IST
सार

पीड़ित परिवार के मुताबिक मकान के मेन गेट के बाद घर में एंट्री करने के लिए एक दूसरा दरवाजा भी है। बदमाश किसी तरह मेन गेट से अंदर आ गए लेकिन घर में घुसने के लिए दूसरा दरवाजा उनके लिए चुनौती था। इसके लिए बदमाशों ने कारोबारी छोटे खां के तहेरे भाई इमरान का नाम पुकारा। 

विज्ञापन
Robbery in Ghaziabad worth one crore rupees breaking news crime in delhi ncr
इसी घर में हुई डकैती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी थानाक्षेत्र की अंसल कॉलोनी में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर छोटे खां के घर में बुधवार शाम को डकैती की खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। हथियारबंद छह बदमाशों ने छोटे खां के घर पर धावा बोल दिया और परिजनों को गन प्वाइंट पर बंधक बनाकर छोटे खां, उनके भाई और किराएदार के घर में रखे 90 लाख रुपये कैश और 10 लाख से अधिक के जेवर लूटकर ले गए। बताया जा रहा है कि छोटे खां के किराएदार को मकान खरीदना था। इसी के लिए उसने पैसे रखे हुए थे।

विज्ञापन


मूलरूप से गांव पाबी सादकपुर निवासी छोटे खां प्रॉपर्टी कारोबारी हैं और ट्रॉनिका सिटी अंसल में परिवार के साथ रहते हैं। तीन मंजिला मकान में प्रथम तल पर छोटे खां परिवार के साथ रहते हैं। प्रथम तल पर उनके भाई मोइनुद्दीन रहते हैं, हालांकि मोइनुद्दीन का परिवार गांव पाबी सादकपुर में रहता है। 
विज्ञापन


सेकंड फ्लोर पर मूलरूप से गांव बेहटा निवासी किराएदार साजिद करीब तीन साल से रह रहा है। साजिद की ट्रोनिका में प्रेशर पाइप की फैक्टरी है। बुधवार को छोटे खां और उनका भाई मोइनुद्दीन खुशहाल पार्क कॉलोनी स्थित ऑफिस में गए हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि किराएदार साजिद परिवार के साथ शामली में शादी समारोह में शामिल होने गया हुआ था। घर पर छोटे खां के बीमार पिता एक कमरे में सोए हुए थे। जबकि पत्नी, चार बच्चे और भतीजा शाहरुख प्रथम तल पर एक कमरे में थे। इसी दौरान किसी ने घर पर आवाज लगाई। 

शाहरुख ने जैसे ही गेट खोला तो हथियारबंद छह बदमाशों ने उसे गन पॉइंट पर ले लिया। इसके बाद परिवार के सभी सदस्यों को एक कमरे में बंद कर लिया। सभी से मोबाइल छीनकर बाहर से कुंडी लगा दी। बदमाशों ने मकान की तीनों मंजिलों पर बने कमरों को आधा घंटे तक खंगाला। 

पीड़ित परिवार के मुताबिक, बदमाश छोटे खां के पांच लाख रुपये, मोइनुद्दीन के 41 लाख रुपये और किराएदार साजिद के 50 लाख रुपए के अलावा महिलाओं के लाखों रुपये के जेवर भी लूटकर ले गए। मोइनुद्दीन के मुताबिक उन्होंने एक प्रॉपर्टी बिकवाई थी। उसी के 41 लख रूपये आए थे, जो विक्रेता को भिजवाने थे। 


वहीं, किराएदार साजिद का कहना है कि उसे मकान खरीदना था। उसके लिए उसने 50 लाख रुपये घर में रखे हुए थे। एसएसपी अमित पाठक का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच जारी है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed