फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Robbers entered shop on pretext of buying cold drinks snatched chain and ran away

Ghaziabad: कोल्ड ड्रिंक लेने के बहाने दुकान में घुसे लुटेरे, महिला के गले से दो सोने की चेन तोड़कर भागे

Tue, 16 Sep 2025 06:09 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, डासना (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, डासना (गाजियाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 16 Sep 2025 06:09 PM IST
सार

पीड़ित महिला ने चिल्लाते हुए लुटेरों का पीछा किया लेकिन वह भागने में कामयाब रहे। पीड़िता दुकानदार ने पुलिस को दो आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Robbers entered shop on pretext of buying cold drinks snatched chain and ran away
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

गाजियाबाद के वेव सिटी क्षेत्रांतर्गत कोल्ड ड्रिंक लेने के बहाने से ग्राहक बनकर गए दो लड़कों ने महिला दुकानदार के गले से दो सोने की चेन तोड़कर फरार हो गए, दुकानदार महिला ने शोर मचाते हुये पीछा किया, लेकिन आरोपी भाग गए। पीड़िता ने दोनों अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन


वेव सिटी लालकुंआ क्षेत्र की अनमोल सोसाइटी गुज्जर चौक गिरधरपुर निवासी सुशीला भाटी पत्नी रवि कुमार भाटी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह रविवार सायं पौने 5 बजे अपनी किराना दुकान पर अकेली बैठी थीं तभी दो युवक दुकान पर आए और महिला से कोल्ड ड्रिंक मांगी, जब महिला कोल्ड ड्रिंक देने के लिए फ्रिज के पास गई तो उनमें से एक लड़के ने पीछे से आकर महिला के गले में पहनी सोने की दो चेन, जिसमें लॉकेट भी था, तोड़ीं और लेकर भाग गए।
विज्ञापन


पीड़ित महिला ने चिल्लाते हुए लुटेरों का पीछा किया लेकिन वह भागने में कामयाब रहे। पीड़िता दुकानदार ने पुलिस को दो आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई है। सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि पीड़िता सुशीला भाटी के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर दो अज्ञात लुटेरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं, आरोपियों की पहचान करके वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed