फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Roadways bus hits a divider and overturns in Ghaziabad

गाजियाबाद में हादसा: डिवाइडर से टकराकर पलटी रोडवेज बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार, पढ़ें यात्रियों की आपबीती

Sun, 11 Oct 2026 08:30 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर (गाजियाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर (गाजियाबाद) Published by: Akash Dubey Updated Sun, 11 Oct 2026 08:30 PM IST
सार

ल्ली-मेरठ मार्ग पर रुड़की डिपो की रोडवेज बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में तीन महिलाओं समेत 23 लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर हैं। 

विज्ञापन
Roadways bus hits a divider and overturns in Ghaziabad
रास्ते पर पड़ी बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-मेरठ मार्ग पर गंगनहर से आगे पिलर नंबर 969 के पास रविवार सुबह रुड़की डिपो की रोडवेज बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे के बाद सवारियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में तीन महिला समेत 23 लोग घायल हो गए। घायलों को मुरादनगर और मोदीनगर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई गई है। हादसे के बाद हाईवे पर करीब एक घंटे से अधिक समय तक जाम लगा रहा।

विज्ञापन


रविवार सुबह करीब सवा सात बजे उत्तराखंड रुड़की डिपो की रोडवेज बस दिल्ली के आईएसबीटी से रुड़की के लिए चली। बस में रुड़की निवासी चालक दीपक कुमार, परिचालक कुलदीप कुमार समेत करीब 35 सवारी थी। सुबह करीब 9:15 बजे बस मुरादनगर गंगनहर पुल पार करने के बाद  पिलर नंबर 969 के पास पहुंची। चालक ने आगे चल रही बाइक को ओवरटेक करने का किया तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बस पलटते ही सवारियों में चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन
Trending Videos

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कृष्ण कुमार मौर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसी सवारियों को बाहर निकाला और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल कुछ यात्रियों को मोदीनगर के अस्पतालों में रेफर किया गया। हादसे में बस भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। एसीपी सुनील कुमार भारद्वाज का कहना है कि रुड़की डिपो की रोडवेज बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में तीन महिलाओं समेत 23 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। कोई तहरीर आती है तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

बस में सवार यह लोग हुए घायल
हादसे में रहमान, रिहान, मुबारक, अकरम, जुबैर, इकबाल, मुस्लिम, कासिम और सुहैल निवासी बुलंदशहर घायल हो गए। इनके अलावा मंजीत निवासी मुजफ्फरनगर, नीशू सिंह और हिम्मत सिंह निवासी रुड़की, सत्यप्रसाद निवासी टिहरी गढ़वाल, अंशु निवासी बिजनौर, प्रमोद निवासी बेगमाबाद मोदीनगर, ललित कुमार निवासी नेपाल, संजय शर्मा निवासी दिल्ली, मोहित पाल निवासी रुड़की, परवेज आलम निवासी सीमापुरी दिल्ली, अमित सिंह निवासी रुड़की, कौशल देवी और रेनू निवासी दिल्ली भी घायल हुए हैं। बस चालक कुलदीप कुमार और परिचालक दीपक कुमार को भी चोटें आई हैं। बुलंदशहर निवासी लोग तब्लीगी जमात में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

विज्ञापन

एक घंटे से अधिक समय तक हाईवे पर रही जाम की स्थिति
बस के सड़क पर पलटने से दिल्ली-मेरठ मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। यातायात प्रभावित होने से लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने क्रेन की मदद से सुबह करीब 10 बजे दुर्घटनाग्रस्त बस को सड़क से हटवाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।

हादसे के बाद थम गई थी सांसें
घायल रहमान, रिहान, मुबारक, अकरम आदि का कहना है कि बस पलटते ही यात्रियों की सांसें थम गईं। चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। बताया कि बस दिल्ली से रुड़की जा रही थी। गंगनहर पार करके अचानक चालक ने आगे चल रही बाइक को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई। हादसा इतना अचानक हुआ कि यात्रियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। बस पलटते ही यात्री एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़े। किसी को चोट लगी तो कोई बस के अंदर फंस गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया। हादसे के बाद लोग सहमे हुए थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस की सीट तक उखड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed