फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   road accident in bulandshahr Car overturns in Rajwahe in Bulandshahr

बुलंदशहर: वाहन को बचाने के प्रयास में रजवाहे में पलटी कार, फौजी समेत दो लोगों की मौत

Sun, 04 Jul 2021 12:00 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 04 Jul 2021 12:00 AM IST
सार

औरंगाबाद के गांव ईलना निवासी जितेन्द्र (25) पुत्र रामपाल सिंह अपनी स्विफ्ट कार लेकर औरंगाबाद निवासी दोस्तों के साथ अवंतिका देवी गंगा स्नान के लिए गए थे। बताया गया कि शनिवार शाम वहां से लौटते समय औरंगाबाद-जहांगीराबाद मार्ग स्थित जहांगीराबाद थाना के गांव कुरैना के पास अज्ञात वाहन को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर कार रजवाहे में जाकर पलट गई। 
 

विज्ञापन
road accident in bulandshahr Car overturns in Rajwahe in Bulandshahr
रजवाहे में पलटी कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर जिले के जहांगीराबाद के गांव कुरैना के निकट शनिवार शाम एक वाहन को बचाने के प्रयास में एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर रजवाहे में पलट गई। हादसे में कार सवार फौजी नितिन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


पांच युवक गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी युवक कार से अवंतिका देवी गंगा स्नान करके वापस लौट रहे थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम  के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


औरंगाबाद के गांव ईलना निवासी जितेन्द्र (25) पुत्र रामपाल सिंह अपनी स्विफ्ट कार लेकर औरंगाबाद निवासी दोस्तों के साथ अवंतिका देवी गंगा स्नान के लिए गए थे। बताया गया कि शनिवार शाम वहां से लौटते समय औरंगाबाद-जहांगीराबाद मार्ग स्थित जहांगीराबाद थाना के गांव कुरैना के पास अज्ञात वाहन को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर कार रजवाहे में जाकर पलट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में औरंगाबाद के मोहल्ला अजीजाबाद-टांडा निवासी आर्मी में तैनात नितिन लोधी पुत्र तेजवीर सिंह (21) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में सवार ईलना निवासी कार चालक जितेंद्र (25), अमित (24) औरंगाबाद निवासी निशांत (24), दीपक उर्फ छोटू (23), सोनू (26) और वीरू गंभीर रूप से घायल हो गए। चीखपुकार सुन स्थानीय लोग व राहगीर मौके पर पहुंचे और रजवाहे में गिरी कार से सभी को बाहर निकाला। 

ग्रामीणों ने जहांगीराबाद और खानपुर पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को पहले लखावटी सीएचसी ले जाया गया। जहां से सभी की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। 

वहीं, वीरू की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया है। हायर मेडिकल सेंटर ले जाते समय रास्ते में हापुड़ में वीरू (20) की भी मौत हो गई है। 

सूचना पर पूर्व चेयरमैन राजकुमार लोधी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सोनू लोधी, जाड़ौल के पूर्व प्रधान इरफान अली, घटना स्थल पर पहुंचे और घायलों का हाल जाना। पुलिस ने मृतक फौजी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

सोमवार को पहुंचना था ड्यूटी
नितिन भरतीय सेना में जाट रेजीमेंट में बतौर जवान जम्मू कश्मीर में तैनात थे। वह एक माह की छुट्टी पर औरंगाबाद आए हुए थे। सोमवार की सुबह उसे ड्यूटी ज्वाइन करनी थी। इसके लिए रविवार को ही उसे घर से निकलना था।

करीब डेढ़ वर्ष पूर्व लगी थी नौकरी
फौजी नितिन की करीब डेढ़ वर्ष पहले ही नौकरी लगी थी। वह बड़े पुत्र थे। मौत की सूचना पर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। पिता तेजवीर और मां शीला, भाई हिमांशु का रो-रोकर बुरा हाल है। 

मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे की बाबत कोतवाली में अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 
-राजीव कुमार सक्सेना, कोतवाल जहांगीराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed