फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   road accedemt

Don't Drink and Drive: राजनगर एक्सटेंशन में कार सवार ने मां-बेटे को मारी टक्कर, एक की मौत, नशे में था ड्राइवर

Thu, 29 Sep 2022 01:09 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Thu, 29 Sep 2022 01:09 AM IST
सार

आरोप है कि उस दौरान कार चालक शराब के नशे में था और मोबाइल चला रहा था। नंदग्राम थाना प्रभारी रमेश सिंह सिद्धू का कहना है कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
road accedemt
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राजनगर एक्सटेंशन में रोटरी गोल चक्कर के पास बुधवार शाम कार सवार युवक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से स्कूटी सवार नंदग्राम के बृजनगरी की रहने वाली मुन्नेश (45) पत्नी मदनपाल की मौत हो गई जबकि स्कूटी चला रहा उनका बेटा सागर, पोते रिहान (3) और दीपांशु (1) घायल हो गए। आरोपी चालक उन्हें नंदग्राम स्थित एक अस्पताल में ले गया। जहां मुन्नेश की मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


मुन्नेश के बड़े बेटे आकाश ने बताया कि उनकी पत्नी दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती थी। बुधवार को वह उनका छोटा भाई और मां अस्पताल से डिस्चार्ज कराकर दिल्ली से लौट रहे थे। स्कूटी पर उनकी मां और दोनों बेटे सवार थे स्कूटी उनका छोटा भाई चला रहा था जबकि वह पीछे बाइक पर अपनी पत्नी को लेकर लौट रहे थे। रोटरी गोल चक्कर के पास तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


आरोप है कि उस दौरान कार चालक शराब के नशे में था और मोबाइल चला रहा था। नंदग्राम थाना प्रभारी रमेश सिंह सिद्धू का कहना है कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। कार चालक का नाम सचिन है जो राजनगर रेजिडेंसी में रहता है। खुद को सॉफ्टवेयर इंजीनियर बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed