{"_id":"6ac561ef86063a57d702bcee","slug":"residents-protested-against-the-builder-at-la-royale-apartments-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-25061-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: ला रॉयल अपार्टमेंट में बिल्डर के खिलाफ निवासियों ने प्रर्दशन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: ला रॉयल अपार्टमेंट में बिल्डर के खिलाफ निवासियों ने प्रर्दशन किया
विज्ञापन
इंदिरापुरम। अहिंसाखंड दो स्थित कनावनी पुलिया के पास ला रॉयल अपार्टमेंट में मूलभूत सुविधाओं की कमी और अधूरे विकास कार्यों के विरोध में मंगलवार को निवासियों ने बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया। निवासियों का आरोप है कि कंप्लीशन सर्टिफिकेट जारी हुए सात साल बीतने के बाद भी सोसायटी में जरूरी काम पूरे नहीं किए गए हैं। साथ ही पानी, बिजली, लिफ्ट की समस्या भी लगातार बनी हुई हैं। निवासियों ने जल्द समस्याओं का समाधान कराने और सोसायटी का हैंडओवर देने की मांग की।
निवासियों ने बताया कि गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने अप्रैल 2019 में कंप्लीशन सर्टिफिकेट जारी कर दिया था, लेकिन इसके करीब छह-सात वर्ष बाद भी कई जरूरी कार्य पूरे नहीं हुए हैं। सोसायटी में बाउंड्री वॉल का निर्माण, पार्क का विकास और बेसमेंट में शाफ्ट का काम अधूरा है। सोसायटी में 218 फ्लैटों में 180 परिवार रह रहे हैं। प्रदर्शन में एओए उपाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, कोषाध्यक्ष वीरेश भारद्वाज और सोसायटी की बड़ी संख्या में महिला समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
क्या बोले निवासी
एओए अध्यक्ष उधम सिंह सोलंकी ने बताया कि जब तक निवासियों को मूलभूत सुविधाएं और आईएफएमएस नहीं मिल जाता, तब तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्षों से आश्वासन दिए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर काम नहीं हुआ।
विज्ञापन
प्रदेश के आवास मंत्री, जीडीए उपाध्यक्ष, जिलाधिकारी और आजीआरएस पर शिकायत की गईं, लेकिन ठोस परिणाम सामने नहीं आया। -सजल जैन सवि एओए।
-- -- -- --
बिल्डर निवासियों से मेंटेनेंस शुल्क वसूल रहा है, लेकिन सुविधाएं नहीं दे पा रहा। लिफ्ट कभी भी बंद हो जाती है और कई लोग फंस चुके हैं।- अदिति निवासी।
-- --
बेसमेंट में पानी का लगातार रिसाव हो रहा है,इससे भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन बिल्डर इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।- आकांक्षा निवासी।
-- -- -- -- -
करोड़ों रुपये के फ्लैट खरीदे और आए दिन दूषित पानी पीने को मजबूर हैं, इससे बच्चे भी बीमार हो रहे हैं। पर्याप्त सुविधाएं तक नहीं मिल रही हैं।- ईरा निवासी
-- -- -- -
सोसायटी में मेंटेनेंस चार्ज बहुत कम है। कई बार बढ़ाने की बात की गई है, लेकिन कोई तैयार नहीं है। जितना मेंटेनेंस चार्ज दिया जाता है, उसमें सभी कार्य नहीं हो सकते हैं। एओए को हैंडओवर लेना है तो कभी भी ले सकती है। इसके लिए उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। - राहुल चतुर्वेदी, बिल्डर।