फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Reservation Krao in the special train to Vaishno Devi

वैष्णो देवी जाना है तो स्पेशल ट्रेन में कराओ रिजर्वेशन

Sat, 02 Jul 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद Updated Sat, 02 Jul 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
Reservation Krao in the special train to Vaishno Devi
रेल - फोटो : अमर उजाला

अगर आप वैष्णो देवी जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इलाहाबाद-जम्मू तवी सुविधा स्पेशल ट्रेन में कंफर्म रिजर्वेशन मिल जाएगा। रेलवे ने सप्ताह में एक दिन चलने वाली इस ट्रेन को एक्सटेंशन दे दिया है। अब यह ट्रेन 24 जुलाई तक चलेगी।

विज्ञापन


पहले यह ट्रेन 9 जुलाई तक चलनी थी। अब 16 से 24 जुलाई तक यह ट्रेन दोनों ओर से दो-दो फेरे लगाएगी। इस स्पेशल ट्रेन का स्टॉपेज गाजियाबाद में भी है, ऐसे में यहां से अलीगढ़, कानपुर, इलाहाबाद और पानीपत, अंबाला, जालंधर, जम्मू जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन



रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इलाहाबाद-जम्मू तवी-इलाहाबाद वीकली (04113/04114) हर शनिवार दोपहर 3:20 बजे इलाहाबाद से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 1:50 बजे जम्मू पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू से यह ट्रेन हर रविवार रात 10:10 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 8:25 बजे इलाहाबाद पहुंचेगी। गाजियाबाद स्टेशन पर जम्मू जाते वक्त यह ट्रेन रात 11:48 बजे पहुंचेगी।


अधिकारियों ने बताया कि इस ट्रेन में एक एसी सेकेंड, दो एसी थर्ड, 12 स्लीपर क्लास, पांच जनरल कोच और दो सेकेंड व लगेज कोच लगाए जाएंगे। इलाहाबाद और जम्मू के बीच यह ट्रेन फतेहपुर, कानपुर, इटावा, टूंडला, अलीगढ़, गाजियाबाद, दिल्ली, पानीपत, अंबाला, लुधियाना, जालंधर और पठानकोट स्टेशन पर रुकेगी। ऐसे में गाजियाबाद से इन स्टेशनों पर जाने वाले यात्रियों को फिलहाल एक और स्पेशल ट्रेन का तोहफा मिल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed