फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Report on five people who violated the lockdown

लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले पांच लोगों पर रिपोर्ट

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
Report on five people who violated the lockdown
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। साहिबाबाद पुलिस लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त हो गई है। थाना क्षेत्र स्थित राजीव कॉलोनी और डीएलएफ में लॉकडाउन का उल्लंघन करते पांच लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने पांचों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोरोना क्षेत्र में तेजी के साथ फैल रहा है। इसको देखते हुए करीब 13 हॉट स्पॉट चिन्हित कर सील करने की कार्रवाई पुलिस और प्रशासन की ओर से की गई है। एसएचओ साहिबाबाद अनिल शाही ने बताया है कि पुलिस टीम थाना क्षेत्र के राजीव कॉलोनी और डीएलएफ कालोनी में गश्त कर रही थी। इस दौरान पांच लोगों को लॉकडाउन का उल्लंघन करते पकड़ा। पकड़े गए लोगों में हाजी मुकीम, मौलाना उस्मान, मो. फारूक, फैजान सरवर और युसुफ रब्बानी हैं। पुलिस की ओर से पांचों के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया है कि क्षेत्र में पुलिस टीम लगातार भ्रमण कर रही है। ड्रोन कैमरे की मदद से घनी आबादी वाले क्षेत्रों में निगरानी की जा रही है। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed