फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Renuka Pawar musical night today

Ghaziabad News: आज 52 गज का दामन... गाना गाने वाली रेणुका पंवार मचाएंगी धमाल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
Renuka Pawar musical night today
हरियाणवी सिंगर रेणुका पंवार
बुलंदशहर। ‘52 गज का दामन’ गाना गाकर धमाल मचाने वाली रेणुका पंवार शनिवार को बुलंदशहर में अपने सुरों और नृत्य से दर्शकों को मदहोश करेंगी। मेरठ रोड स्थित शांतिद्वीप रिसोर्ट में 13 सितंबर को अमर उजाला और बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण व खालसा पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में म्यूजिकल नाइट का आयोजन होगा। यूट्यूब और संगीत की दुनिया में धूम मचाने वाली हरियाणवी सिंगर रेणुका पंवार म्यूजिकल नाइट में अपने गानों से लोगों को झूमने पर मजबूर करेंगी।
विज्ञापन

मेरठ रोड स्थित शांतिद्वीप रिसोर्ट परिसर में अमर उजाला के म्यूजिकल नाइट में शनिवार शाम सात बजे से आयोजन होगा। इसमें हरियाणवी सिंगर रेणुका पंवार ‘अपना रूप रंग सजाओ मेहंदी हाथा में लगाओ, पायल कंगन भी मंगाओ फिर नीर भरन मैं जाओ’, ‘52 गज का दामन, पैर मटक चलूंगी’, ‘डीजे पर नाचूंगी और हो गया बीपी हाई और मैं सब छोड़कर आई भोला शंकर अपना बना लो जी, रे मैंने छैल छबीला कहा करे आदि दिल को छूने वाले गानों पर प्रस्तुति देंगी। इसको लेकर युवाओं में खासा उत्साह है। वहीं, कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। श्रोता इस संगीत कार्यक्रम का निशुल्क लुत्फ उठा सकेंगे। आयोजकों ने इसके लिए कोई शुल्क नहीं रखा है।
विज्ञापन


ये हैं सहयोगी

अमर उजाला और बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण व खालसा पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में म्यूजिकल नाइट का आयोजन होगा। कार्यक्रम के एसोसिएट स्पांसर पंजाबी छोका हींक के डायरेक्टर दीपू गर्ग व अश्विनी बंसल प्रकाशमय सोलर, पावर्ड वाय ठाकुर सुनील सिंह चेयरमैन अन्नदाता किसान संघ व राष्ट्रीय अध्यक्ष महाराणा प्रताप जनकल्याण समिति, राजीव चौधरी डायरेक्टर शांतिद्वीप रिसोर्ट, गगन शर्मा कृष्णा ऑटो, स्पांसर डाॅ. अनिल सिंघल आर्थोकेयर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, डॉ. डीपी सिंह ओम ट्रॉमा सेंटर खुर्जा, फारचून हुंडई के मैनेजर धर्मेंद्र चौधरी, सिंह बजाज के डायरेक्टर सुशील कुमार सिंह, श्रीराज ज्वेलर्स के डायरेक्टर अमित वर्मा व एलाइड डेवलपर एसोसिएट सरस्वती विहार के डायरेक्टर हरीश सिंघल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed